Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Farmers said the sugarcane was real, while mill officials said it was fake

Lakhimpur Kheri News: किसान बोले असली गन्ना, मिल के अफसर बोले नकली

Wed, 18 Nov 2026 11:13 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 18 Nov 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Farmers said the sugarcane was real, while mill officials said it was fake
हंगामा करते और केन डोंगे में बैठे किसान। स्रोत किसान
महेवागंज। गन्ने की 9709 प्रजाति को लेकर बुधवार को खंभारखेड़ा स्थित बजाज हिंदुस्तान चीनी मिल में किसान और प्रबंधन आमने-सामने आ गए। किसानों ने अपनी फसल को सही प्रजाति का बताते हुए खरीद की मांग की, जबकि मिल अधिकारियों ने इसे नकली बताया।
विज्ञापन

विवाद बढ़ने पर सैकड़ों किसानों ने मिल परिसर में प्रदर्शन किया और डोंगे में उतरकर पेराई कार्य बंद करा दिया। किसानों ने 9709 प्रजाति का गन्ना खरीदने के साथ उसका मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

बुधवार सुबह बड़ी संख्या में किसान गन्ना लेकर मिल पहुंचे थे। मिल प्रबंधन ने इसे रिजेक्ट प्रजाति बताते हुए खरीदने से इन्कार कर दिया। इससे नाराज किसान मिल परिसर में स्थित डोंगे में उतर गए और पेराई कार्य रुकवा दिया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मिल अधिकारियों ने किसानों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन सहमति नहीं बन सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय किसान संगठन के पदाधिकारी भी किसानों के समर्थन में मिल पहुंचे। उन्होंने गन्ना खरीद और उचित मूल्य का मुद्दा उठाया। शाम तक मिल प्रबंधन और किसानों के बीच वार्ता का कोई नतीजा नहीं निकला। पेराई बंद होने से गन्ना लदे वाहनों की कतार लग गई।

चीनी मिल के यूनिट हेड अवधेश गुप्ता ने बताया कि किसानों ने नकली 9709 प्रजाति का गन्ना उगाया है। इसकी पुष्टि गन्ना शोध संस्थान के विशेषज्ञ भी कर चुके हैं। पिछले वर्ष भी किसानों ने यही प्रजाति उगाई थी। किसानों की परेशानी देखते हुए तब इसकी खरीद कर ली गई थी और आगे इसकी बोआई न करने की सलाह दी गई थी। इसके बावजूद किसानों ने इस बार भी इसकी बोआई की।
प्रदर्शन के दौरान संजीत वर्मा, सुमित तिवारी, आदित्य मनार, मनोज सिंह, दीनदयाल और रामखेलावन सहित कई किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed