{"_id":"576ecaef4f1c1b5d48b4895f","slug":"farmers-harvested-commotion-in-front-of-the-deputy-commissioner","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने उपायुक्त के सामने काटा हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने उपायुक्त के सामने काटा हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो निघासन।
Updated Sat, 25 Jun 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- नाराज किसानों को गन्ना आयुक्त ने बमुश्किल कराया शांत
बिनौरा में आयोजित बैठक में किसानों ने गुलरिया चीनी मिल के अधिकारियों पर शोषण का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा। किसी तरह से नाराज किसानों को गन्ना आयुक्त ने शांत कराया।
बिनौरा के साप्ताहिक बाजार में आयोजित कार्यक्रम में किसानों ने जब अपनी समस्या रखनी शुरू की तो आरोप है कि वहां मौजूद गुलरिया चीनी मिल कर्मचारियों ने उनको बोलने नहीं दिया। नाराज किसानों ने वहां पर हंगामा काटना शुरू कर दिया। किसानों सौरभ शुक्ला, पूर्व प्रधान जोहराब अली, शीतल सिंह, रंजीत सिंह आदि ने आरोप लगाया कि गन्ना सर्वे के दौरान सामान्य गन्ने को अर्ली गन्ना दिखाया जाता है। साथ ही किसानों को मिल चलने के दौरान पर्ची नहीं दी जाती है। पेड़ी गन्ने की पर्चियां फरवरी माह में दी जाती हैं, जिससे समय से खेत खाली नहीं हो पाता। बाद में एक साथ पर्चियां गुलरिया चीनी मिल देता है, जिससे किसानों को गन्ना छीलने के लिए मजदूर आदि नहीं मिल पाते। किसानों का आरोप है कि कुछ किसान ऐसे भी हैं, जिनके पास बिसुआ भर जमीन नहीं है और वह फर्जी पर्चियां बनवा लेते हैं। आरोप है कि गन्ना क्रय केंद्रों पर घटतौली की जाती है। विरोध करने पर गन्ना क्रय केंद्र बंद करने की धमकी किसानों को दी जाती है। नाराज किसानों को गन्ना उपायुक्त शेर बहादुर ने शांत कराया। इस मौके पर गुलरिया जीएम सुरेंद्र कुमार उपाध्याय, जिला गन्ना अधिकारी जगदीश सिंह, बेलरायां जीएम वीएस राजकुमार, जिला पंचायत सदस्य माजिद अली, नुरूल हसन, आशिक अली, जोहराब अली आदि लोग मौजूद रहे।