फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Farmers got angry when animals were not allowed to enter the cow shelter

Lakhimpur Kheri News: गोआश्रय स्थल में नहीं उतरने दिए पशु तो भड़का किसानों का गुस्सा

Sat, 22 Jul 2023 12:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jul 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Farmers got angry when animals were not allowed to enter the cow shelter
ब्लाक के सामने ट्राली में भरे खड़े गोवंश
निघासन। बीडीओ के आदेश पर मंडी समिति परिसर में भरे गए पशुओं को तीन ट्रॉलियों में भरकर रकेहटी गोआश्रय स्थल पहुंचे किसानों को वहां के लोगों ने भगा दिया। उन्होंने एक भी जानवर नहीं उतारने दिया। इस पर किसान तीनों ट्रॉलियां लेकर ब्लाक पहुंचे और वहीं ट्रालियां खड़ी कर दीं। बीडीओ ने इन मवेशियों को सिंगाही के गोआश्रय स्थल में भेजा है।
विज्ञापन

छुट्टा जानवरों से परेशान किसानों ने मंगलवार को पलिया रोड पर निर्माणाधीन मंडी समिति परिसर में तमाम छुट्टा पशुओं को खदेड़कर भर दिया था। इसके साथ ही मंडी गेट में ताला डाल दिया था। इन जानवरों को किसी ने उसी रात गेट का ताला तोड़कर बाहर निकाल दिया था। गुस्साए किसान बुधवार को नारेबाजी करते हुए जुलूस की शक्ल में तहसील पहुंचे और धरना देकर बैठ गए। थे।
विज्ञापन

बीडीओ ने मंडी परिसर में बंद पशुओं को 30-30 की संख्या में कई गो आश्रय स्थलों में भेजने की बात कही। इस पर नगर पंचायत की जानवर पकड़ने वाली ट्रॉली सहित अपनी दो ट्रॉलियों में तीस मवेशी लेकर रकेहटी गोआश्रय स्थल पहुंचे। वहां मौजूद ग्रामीणों ने ट्रालियां घेर लीं और पशुओं को नहीं उतरने दिया। इससे नाराज किसानों ने तीनों ट्रॉलियां वापस लाकर ब्लॉक परिसर में खड़ी करके नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी देर तक चले इस प्रदर्शन के बाद देर शाम बीडीओ ने इन मवेशियों को सिंगाही गोआश्रय स्थल भेजवाया। इस दौरान भाकियू जिला उपाध्यक्ष जसपाल सिंह पल्ला, सुखविंदर सिंह, रामसिंह ढिल्लों, मनोज गौतम, रामपाल मौर्य, सुरेश सिंह और रामसिंह आदि किसान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed