फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Farmer leaders put under house arrest for failing the movement

Lakhimpur Kheri News: आंदोलन विफल करने के लिए नजरबंद किए गए किसान नेता

Fri, 23 Feb 2024 01:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 Feb 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
Farmer leaders put under house arrest for failing the movement
बांकेगंज में नजरबंद किसान नेता।
बांकेगंज। किसान आंदोलन के मद्देनजर गोला कूच करने से पहले मैलानी पुलिस ने भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) के जिला अध्यक्ष बलकार सिंह समेत कई पदाधिकारियों को बुधवार रात से घर में नजरबंद कर दिया। इन किसान नेताओं को बृहस्पतिवार दोपहर दो बजे के बाद मुक्त किया गया। इससे ये किसान नेता आंदोलन में हिस्सा नहीं ले सके।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह चढ़ूनी के आह्वान पर बांकेगंज के ग्रंट नंबर तीन क्षेत्र के किसान नेताओं ने गोला में बड़े आंदोलन और मार्च का एलान किया था। इसमें भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) के जिलाअध्यक्ष बलकार सिंह को भी अपने पदाधिकारियों के साथ हिस्सा लेना था। इसे देखते हुए थाना मैलानी पुलिस ने बुधवार रात में ही बांकेगंज के ग्रंट नंबर तीन के नरगढ़ी क्षेत्र में उनके घर में उन्हें नजरबंद कर दिया। उन पर बृहस्पतिवार दोपहर दो बजे के बाद पहरा हटाया गया।
विज्ञापन

इन नेताओं ने किसान आंदोलन का दमन करने के लिए किसान नेताओं की नजरबंदी की कड़ी आलोचना की है। कहा कि लोकतांत्रिक ढंग से अपनी बात कहने और मांग उठाने का अधिकार छीना गया है। नजरबंद किए गए किसान नेताओं का कहना है कि अगर शासन- प्रशासन ऐसे ही दबाव बनाएगा, तो किसान दिल्ली जाने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जिलाध्यक्ष बलकार सिंह, तहसील अध्यक्ष रणजीत सिंह राणा, कोषाध्यक्ष मनजीत सिंह, फुरकान अंसारी, चोखेलाल, अशोक कुमार, गुरजंट सिंह, गुरदित सिंह, कुलवंत सिंह, सुखविंदर सिंह, गुलाब सिंह, दिलप्रीत सिंह, दिलबाग सिंह, गुरजीत सिंह, गुरलाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed