{"_id":"67d9b5a5acd0a2374f04b1c1","slug":"fans-gulped-down-liquor-worth-four-crores-on-holi-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-141504-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: होली पर चार करोड़ की शराब गटक गए शौकीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: होली पर चार करोड़ की शराब गटक गए शौकीन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। होली पर जिले में जमकर शराब की बिक्री हुई। शौकीन लोग एक दिन में चार करोड़ रुपये की 1.75 लाख लीटर शराब गटक गए। सामान्य दिनों की अपेक्षा आबकारी विभाग को होली पर एक दिन में तीन गुना से अधिक राजस्व मिला।
जिला आबकारी अधिकारी राजवीर सिंह ने बताया कि 13 मार्च को सबसे ज्यादा चार करोड़ रुपये की शराब की बिक्री हुई है। आंकड़ों पर नजर डालें तो दो करोड़ रुपये की देसी शराब, डेढ़ करोड़ रुपये की अंग्रेजी और 50 लाख रुपये की बीयर की बिक्री हुई है।
जिला आबकारी अधिकारी ने बताया सामान्य दिनों में एक से डेढ़ करोड़ रुपये की शराब बिकती है, लेकिन होली पर तीन गुना से अधिक शराब की बिक्री हुई। उन्होंने ने बताया कि 90 हजार लीटर देशी, 27 हजार लीटर अंग्रेजी और 56 हजार लीटर बीयर की खपत हुई है। संवाद