फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Families of freedom fighters honored

Lakhimpur Kheri News: स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को किया सम्मानित

Fri, 08 Aug 2025 11:06 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 08 Aug 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
Families of freedom fighters honored
मितौली में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिवार के लोगों सम्मानित करते बीडीओ अमित सिंह परिहार। स
मितौली। ब्लाक परिसर में काकोरी कांड के शहीदों की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में आजादी की लड़ाई में हिस्सा लेने वाले सेनानियों के चित्रों पर माल्यार्पण कर उनके परिवार के लोगों को सम्मानित किया गया। उनकी याद में पौधारोपण किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को बीडीओ अमित सिंह परिहार ने ब्लाक सभागार में काकोरी कांड के शहीदों एवं आजादी के महानायक स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवन परिचय तथा देश की आजादी में किये गए कार्यों पर प्रकाश डाला। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. बनवारी लाल शुक्ल के पुत्र रमेश शुक्ल और अमर शहीद राजनरायन मिश्र के भतीजे दीपू मिश्र को, भीखमपुर निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी माखनलाल मिश्र के भतीजे राजाराम मिश्र को और मगही निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अयोध्या प्रसाद वर्मा के पौत्र पंकज वर्मा को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। बीडीओ अमित सिंह ने ब्लाक परिसर में बने शहीद स्तंभ पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनकी याद में पौधरोपण भी किया। इस मौके पर एडीओ प्रमोद कुमार, एपीओ राजकुमार सिंह सचिव धीरेंद्र कुमार वर्मा, योगेंद्र वर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed