{"_id":"570d2ace4f1c1b03094a6b20","slug":"fair-teal-evening-began-with-devotional-dance","type":"story","status":"publish","title_hn":"भक्ति नृत्य संध्या के साथ मेला चैती शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भक्ति नृत्य संध्या के साथ मेला चैती शुरू
अमर उजाला ब्यूरो-गोला गोकर्णनाथ।
Updated Tue, 12 Apr 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
मेला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के ऐतिहासिक चैती मेला के पहले दिन सांस्कृतिक मंच पर नृत्य संध्या का कार्यक्रम हुआ है। कलाकारों ने धार्मिक गीतों पर कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अंकित अग्रवाल और नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल ने दीप जलाकर किया।
सांस्कृतिक मंच पर बड़ी बाजार मंडी तिराहा शाहाबाद हरदोई के गायत्री परिवार के कलाकारों ने कृष्ण राधा, शिव पार्वती, भस्मापुर, मां काली की झांकी के साथ भावपूर्ण प्रस्तुति देकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कलाकारों ने नगर पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल के साथ फूलों की होली खेलकर कार्यक्रम को बुलंदी तक पहुंचाया।
चैती मेला के शुभारंभ पर हुए नृत्य संध्या के कार्यक्रम में दर्शक देर रात तक कलाकारों का तालियां बजाकर उत्साहवर्धन करते रहे। मीनाक्षी अग्रवाल ने नगर वासियों से मेले को सजाने, संवारने में सहयोग करने के लिए कहा। संचालन मनोज श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर एसडीएम/ईओ विनोद कुमार गुप्ता, सीओ अवनीश्वरचंद, द्वारिका प्रसाद रस्तोगी, श्रीकांत तिवारी, काशी विश्वनाथ तिवारी, सुषमा गिरि, आशीष अवस्थी, मानसी रावत, नानकचंद वर्मा, जमाल अहमद राईन, रफी अहमद, सुशील गिरि, राजेश वर्मा, पिंटू वर्मा, सुरेश जायसवाल, राजेश बाजपेयी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
चैती मेला में आज
गोला गोकर्णनाथ। छोटी काशी के ऐतिहासिक चैती मेला के सांस्कृतिक मंच पर स्थानीय संगीत सम्मेलन रात आठ बजे से।