फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Extreme power supply from the district headquarters to the countryside

Lakhimpur Kheri News: जिला मुख्यालय से लेकर देहात तक चरमराई बिजली आपूर्ति

Thu, 22 Jun 2023 12:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jun 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Extreme power supply from the district headquarters to the countryside
अमीरनगर में जला 63केवीए का ट्रांसफार्मर बिजली सप्लाई बंद
लखीमपुर खीरी। सीएम योगी के सख्त निर्देश के बाद भी जिले में पटरी से उत्तरी बिजली आपूर्ति व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही। इसके चलते ही लोग भीषण गर्मी में अघोषित कटौती के साथ लो वोल्टेज को समस्या से परेशान हैं। स्थित यह है कि लो वोल्टेज के कारण न तो घरों में लगे पंखे चल रहे हैं और न ही किसान सिंचाई कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में बिजली के हालात सुधरने के बजाय बिगड़ते जा रहे हैं। एक तरफ अंधाधुंध बिजली कटौती हो रही तो दूसरी तरफ बिजली आने पर आने पर लो वोल्टेज की समस्या मुसीबत बनती है। मोहल्ला हिदायतनगर में पिछले करीब एक माह से ट्रिपिंग के साथ लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। ऐसे में न तो पंखे चल रहे हैं और न कूलर और मोटर आदि। ऐसे में गर्मी की मार से बेहाल लोग पेयजल तक के लिए परेशान है।
विज्ञापन


निरीक्षण के बावजूद नहीं सुधरी बिजली आपूर्ति
पलियाकलां। पलिया विद्युत वितरण खंड के तहत आने वाले कस्बा व ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था सुधर नहीं पा रही है। दिनभर कई बार कटौती से उपभोक्ताओं को दो-चार होना पड़ रहा है। वहीं रात में भी कटौती की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रोस्टर के मुताबिक, बिजली तो मिल रही है लेकिन उसमें भी कुछ घंटे कम बिजली आ रही है। जबकि कटौती तो दिनभर में कई बार हो रही है। मंगलवार को लखनऊ से टेक्निकल चीफ आरके तिवारी के निरीक्षण के बाद उम्मीद की जा रही थी कि सप्लाई व्यवस्था में कुछ सुधार होगा, लेकिन बुधवार को भी रोजमर्रा की तरह कटौती जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


63 केवीए ट्रांसफार्मर जलने से बिजली सप्लाई बंद
अमीरनगर। कस्बे के उप स्वास्थ्य केंद्र के पास रखा 63 केवीए का ट्रांसफार्मर मंगलवार की रात जल गया। इससे बुधवार को बिजली आपूर्ति ठप रही। गर्मी शुरू होते ही बिजली समस्या शुरू हो गई है। ओवरलोड बढ़ने से आए दिन ट्रांसफार्मर जल रहे हैं। करीब एक सप्ताह पहले भी यही ट्रांसफार्मर जल गया था।


पसगवां फीडर से विद्युत आपूर्ति ठप
पसगवां। बिजली सप्लाई की स्थिति पसगवां फीडर पर सबसे ज्यादा खराब है। लो वोल्टेज, ट्रिपिंग और बार बार कटना समस्या कोढ़ में खाज कर रही है। 24 घंटे में बमुश्किल पांच घंटे की लाइट मिलती है। पसगवां में बिजली सोमवार से दिन में आई ही नहीं। सबसे बड़ी समस्या ओवरलोडिंग की है। ट्रांसफार्मर की क्षमता और न ही ट्रालियां बढ़ाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed