{"_id":"689b7bcd911bfde99c09caf0","slug":"explained-the-importance-of-education-based-on-sports-activities-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-153112-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: खेल गतिविधियों पर आधारित शिक्षा का महत्व बताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: खेल गतिविधियों पर आधारित शिक्षा का महत्व बताया
Tue, 12 Aug 2025 11:07 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 12 Aug 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
हर घर तिरंगा के लिए अपील करतीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता।संवाद
निघासन। ब्लॉक सभागार में मंगलवार को शिक्षक व्यावसायिक विकास पर केंद्रित प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें स्टेट लेवल मास्टर ट्रेनर एवं रॉकेट लर्निंग के जिला समन्वयक बृजेंद्र अग्निहोत्री ने प्रतिभागियों को खेल एवं गतिविधियों पर आधारित शिक्षा के महत्व से अवगत कराया।
उन्होंने कहा कि बच्चों में सीखने की रुचि और सहभागिता बढ़ाने के लिए खेल आधारित पद्धति अत्यंत प्रभावी है। प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न गतिविधियों का प्रदर्शन कर शिक्षकों एवं आंगनबाड़ी कर्मचारियों को व्यावहारिक ज्ञान भी दिया गया। साथ ही 15 अगस्त के मद्देनजर हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने की अपील की गई।
कार्यक्रम में प्रभारी सीडीपीओ माया देवी, एडीओ आईएसबी अनुज अवस्थी सहित आंगनबाड़ी कर्मचारी मौजूद रहीं। प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण को उपयोगी बताते हुए बच्चों की शिक्षा में नवाचार अपनाने का संकल्प लिया।