फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Experts will gather in Dudhwa for the conservation of small cats

Lakhimpur Kheri News: स्मॉल कैट्स के संरक्षण के लिए दुधवा में जुटेंगे विशेषज्ञ

Thu, 05 Mar 2026 11:30 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 05 Mar 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Experts will gather in Dudhwa for the conservation of small cats
बांकेगंज। ईको सिस्टम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली स्मॉल कैट्स संरक्षण के नए सिरे से प्रयास शुरू किए जा रहे हैं। इसको लेकर 12 और 13 मार्च को दुधवा पर्यटन परिसर में ट्रांस बाउंड्री समन्वय समिति की दो दिवसीय महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। इसमें देश-विदेश के कई विशेषज्ञ शामिल होंगे।
विज्ञापन

दुधवा पार्क के पर्यटन परिसर में आयोजित इस बैठक में भारत के अलावा नेपाल और भूटान के विशेषज्ञ शामिल हो रहे हैं। बैठक के दौरान ईको सिस्टम में स्मॉल कैट्स के महत्व और उनकी उपयोगिता पर चर्चा होने के साथ-साथ इनके बेहतर संरक्षण के अलावा अवैध व्यापार के उपायों पर मंथन होगा।
विज्ञापन

दुधवा टाइगर रिजर्व (डीटीआर) के साथ-साथ अरुणाचल प्रदेश, भूटान और नेपाल राष्ट्र में बड़ी संख्या में स्मॉल कैट्स की उपस्थिति पाई गई है। इनके संरक्षण के लिए पूर्व में भी प्रयास होते रहे हैं, लेकिन अब इसे व्यापक स्वरूप दिया जा रहा है। इसी के मद्देनजर यह बैठक हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में स्मॉल कैट्स के शिकार पर प्रभावी रोक लगाने, इनके सुरक्षित प्राकृतवास का संरक्षण और इनकी खाद्य श्रंखला को मजबूत करने पर भी चर्चा होगी। बैठक में जंगल के आसपास वन एवं वन्यजीव सुरक्षा के लिए कार्य कर रहे स्वयं सहायता समूह और स्वयं सेवी संस्थाओं को भी आमंत्रित किया जा रहा है। ताकि स्मॉल कैट्स के संरक्षण को प्रभावी ढंग से लागू किया जा सके।

वर्जन
स्मॉल कैट्स के संरक्षण के लिए 12 और 13 मार्च को दुधवा में ट्रांस बाउंड्री समन्वय समिति की बैठक हो रही है। कमेटी की सिफारिशों के अनुसार दुधवा टाइगर रिजर्व में स्मॉल कैट्स के संरक्षण के प्रभावी प्रयास होंगे।
- डॉ. एच राजामोहन, एफडी, दुधवा टाइगर रिजर्व।
......
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed