{"_id":"f946aa9c7d5e0b3d1b909dd196d0f384","slug":"event-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने पं. दीनदयाल की 99वीं जयंती मनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने पं. दीनदयाल की 99वीं जयंती मनाई
लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 25 Sep 2015 07:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा कार्यालय पर पं. दीनदयाल उपाध्याय की 99वीं जयंती मनाई गई। यहां कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। यहां वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके सपनों का भारत बनाने का संकल्प लिया।
यहां मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रदेश मंत्री वीरेंद्र तिवारी ने पं. दीनदयाल उपाध्याय को एकात्म मानववाद का प्रणेता बताया। यहां जिलाध्यक्ष विनोद मिश्रा ने कहा उपाध्याय जी बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। जिलाध्यक्ष ने यहां पं. दीनदयाल उपाध्याय के जीवन से जुड़े कई प्रेरक प्रसंग सुनाए। कार्यक्रम में भाजपा के मीडिया प्रभारी रमेशचंद्र मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष शरद वाजपेयी, उमेश मिश्रा, महेंद्र भार्गव, लाल बिहारी दिनकर, महामंत्री आशू मिश्रा, संजय मिश्रा, जीतेंद्र त्रिपाठी, अनुपम अवस्थी, सुरेंद्र मिश्रा, ईश्वरदीन वर्मा, सुनील सिंह, घनश्याम वर्मा, मनोज वर्मा, विनोद शुक्ला, शरद द्विवेदी और राजकिशोर मिश्रा सहित तमाम लोग उपस्थित थे। सांसद अजय मिश्र टेनी के संसदीय कार्यालय में पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। यहां विधानसभा निघासन सदस्यता प्रमुख आशीष मिश्र ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस मौके पर इतेंद्र वर्मा, दीपक पुरी और जितेंद्र त्रिपाठी सहित कई लोगों ने विचार रखे।
गोला गोकर्णनाथ। श्री धर्मादा समिति गोशाला में मुख्य अतिथि ठाकुर प्रसाद गंगवार ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय जी का जीवन समाज को समर्पित रहा है। संचालन करते हुए विजय शुक्ल रिंकू ने कहा कि हमें उपाध्याय जी के जीवन से प्रेरणा लेते हुए समाजोपयोगी काम करने चाहिए। इस मौके पर अवधेश मिश्र, जुगुल किशोर मिश्र, शत्रोहन मिश्र अभिषेक वाजपेयी, राजेश प्रजापति, सचिन गुप्ता, अमित शर्मा, मुनेंद्र शुक्ल, भास्कर सिंह, रवि गुप्ता, मनीष शर्मा, जितेंद्र मिश्रा, धीरज वाजपेयी, राहुल सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
बरवर। पं दीनदयाल उपाध्याय के जन्म दिवस के अवसर पर चंदन लाल विद्या मंदिर भौनापुर में सांसद रेखा अरुण वर्मा ने 500 महिलाओं का दुर्घटना बीमा किया। सांसद प्रतिनिधि मनोज वर्मा ने बताया जिन महिलाओं के खाते इलाहाबाद बैंक बरवर में चल रहे थे। उन सब महिलाओं को बुलाकर उनका एक लाख रुपये तक का दुर्घटना बीमा किया गया। सभी महिलाओं ने सांसद रेखा अरुण वर्मा को रक्षा सूत्र बांधकर सम्मानित किया। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि मनोज वर्मा, प्रदीप मिश्रा, अनुज सिंह, पवन अर्कवंशी, शिवम मिश्रा, श्याम किशोर अवस्थी, मुकेश सिंह, आलोक वर्मा, श्यामप्रकाश वर्मा सहित तमाम भाजपाई मौजूद रहे।