फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Evening of literature and literature organised at Subhash Park

Lakhimpur Kheri News: सुभाष पार्क में सजी अदब और साहित्य की शाम

Sun, 24 May 2026 10:57 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 24 May 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Evening of literature and literature organised at Subhash Park
लखीमपुर खीरी। साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था अनुरंजनी की ओर से अवधी लोक कवि स्वर्गीय फारूक सरल की स्मृति में पुरानी गल्ला मंडी स्थित सुभाष पार्क में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन और मुशायरे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कवियों और शायरों ने अपनी रचनाओं से देर रात तक श्रोताओं का मनोरंजन किया।
विज्ञापन

समाजसेवी कुमार रवि प्रताप सिंह के संरक्षण में आयोजित कार्यक्रम का संयोजन हास्य कवि कमलेश दीक्षित धुरंधर ने किया। मुख्य अतिथि डॉ. रविशंकर त्रिवेदी और कवि फारूक सरल ने किया। अध्यक्षता साहित्य प्रेमी अनस रशीद ने की। इस दौरान वरिष्ठ कवि राजेंद्र प्रसाद तिवारी कंटक, शायर कादिर लखीमपुरी, ज्ञान स्वरूप शुक्ला, रामाधार यादव और तृप्ति अवस्थी का नागरिक अभिनंदन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कवि शिव ओम अंबर ने किया। डॉ. आलोक मिश्रा ने वाणी वंदना प्रस्तुत की। कवि संजीव मिश्रा व्योम, विकास बौखल, कृपा संगम, जनार्दन प्रसाद पांडे ‘नाचीज’, राजेंद्र प्रसाद तिवारी कंटक, कादिर लखीमपुरी, मंजर पुरी सीतापुरी और महेश चंद्र जायसवाल ने अपनी रचनाओं से समा बांध दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हास्य कवि कमलेश दीक्षित धुरंधर और बाराबंकी से आए कवि गजेंद्र प्रियांशु की प्रस्तुतियों पर श्रोता झूम उठे। वहीं लखनऊ के हास्य कवि सर्वेश अस्थाना ने भगवान राम पर आधारित रचना सुनाकर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed