{"_id":"b27309833fbb66c9eaeed507a3dae7a6","slug":"even-in-the-internet-era-greeting-cards-craze-continues-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" इंटरनेट के दौर में भी ग्रीटिंग कार्ड का क्रेज बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटरनेट के दौर में भी ग्रीटिंग कार्ड का क्रेज बरकरार
लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 31 Dec 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंटरनेट और मोबाइल से मैसेज के इस दौर में भी ग्रीटिंग कार्ड का क्रेज बरकरार है। लोगों का मानना है कि हाथ से लिखकर शुभकामना देने का मजा ही कुछ और है। शुभकामना संदेश लिखे कार्ड सहेजकर रखना भी एक अलग आनंद की अनुभूति कराता है। बाजार में कार्ड गैलरी में युवाओं से लेकर बुजुर्ग तक इन्हें उत्साह से खरीद रहे हैं। कुछ वर्षों से पहले दो रुपये से लेकर 20 रुपये तक में आकर्षक ग्रीटिंग मिल जाते थे। अब तो ब्रांडेड कंपनियों के 50, 100 और 200 रुपये तक में ग्रीटिंग कार्ड बिक रहे हैं। आजकल जम्बो और कैलेंडर कार्ड की धूम है। इसे युवा बहुत पसंद कर रहे हैं। ग्रीटिंग कार्ड की बाबत युवाओं का कहना है कि हाथ से लिखे कार्ड के आगे मैसेज का मजा फीका है।
बाजार और रेस्टोरेंट सजे, केक की हुई खरीददारी
लखीमपुर खीरी। नए साल पर जहां बाजार और रेस्टोरेंट सज गए, वहीं दुकानों पर केक की जमकर खरीददारी हुई। लोगों ने नववर्ष की पूर्व संध्या से ही जश्न मनाना शुरू कर दिया। नए साल की शुरुआत से पहले और नववर्ष पर लोग जमकर जश्न मना रहे हैं। इसको लेकर बाजार गुलजार हैं।