फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Even if the minister's son got bail, the real justice will be done by the people: Akhilesh

किसानों की हत्या में मंत्री पुत्र को मिली जमानत पर जनता की अदालत में इंसाफ़ बाकी- अखिलेश

Sat, 19 Feb 2022 11:45 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Even if the minister's son got bail, the real justice will be done by the people: Akhilesh
अखिलेश यदव के साथ सपा प्रत्याशी - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। सपा प्रत्याशियों के समर्थन में वोट मांगने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को जीआईसी मैदान से भाजपा पर जमकर वार किया। अपने 40 मिनट के भाषण में तिकुनिया हिंसा का जिक्र करते हुए अखिलेश यादव ने योगी और मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मंत्री पुत्र को जमानत भले ही मिल गई हो लेकिन असली इंसाफ जनता की अदालत में होगा। इस दौरान अखिलेश के साथ मंच पर वरुण चौधरी समेत आठों प्रत्याशी, किसान नेता तेजेंद्र सिंह विर्क और गठबंधन के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

दोपहर करीब 2 बजे अखिलेश यादव का हेलिकॉप्टर पुलिस लाइन में बने हेलिपैड पर उतरा, जहां से वह सड़क मार्ग से जीआईसी मैदान पहुंचे। 2 बजकर 7 मिनट पर मंच पर पहुंचे अखिलेश यादव ने सबसे पहले बारी-बारी से आठों विधान सभा प्रत्याशियों से मुलाकात की और उनका अभिवादन स्वीकार किया। इसके बाद सभा को संबोधित करने पहुंचे अखिलेश यादव ने भारी भीड़ का जिक्र करते हुए कहा कि सपा दूसरे चरण में शतक बना चुकी है। जबकि, तीसरे चरण में सपा गठबंधन को पूरा बहुमत दे देगी। उन्होंने कहा कि चौथे चरण के 23 फरवरी के चुनाव के बाद भाजपा के बूथ नेस्तनाबूद हो जाएंगे।
विज्ञापन

तिकुनिया हिंसा आजाद भारत का जलियांवाला कांड
अखिलेश यादव ने तिकुनिया हिंसा का जिक्र करते हुए कहा कि इस हिंसा के दोषी मंत्री पुत्र और उनको बचाने वाली सरकार है। अखिलेश ने कहा कि इस घटना में सीधे तौर पर दोषी केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र के बेटे आशीष मिश्र को जमानत मिल चुकी है, लेकिन जनता की अदालत में इसका हिसाब होगा। अखिलेश ने कहा कि किसान इन्हें माफ नहीं करेगा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा सरकार को लग गया है कि सपा की सरकार आने वाली है और सपा सरकार बनने पर राहत नहीं मिलेगी। इसलिए सभी की जल्दी से जल्दी जमानत करवाई जा रही है। अखिलेश ने कहा कि तिकुनिया हिंसा की पैरवी करने वालों के लालन पालन करने वालों को भी सरकार बनने पर ख्याल रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

काका गए हैं, बाबा भी जाएंगे
अखिलेश यादव ने अमित शाह के सपा मतलब संपत्ती इकट्ठा करो और परिवार का भला करो के तंज पर जवाब देते हुए और कृषि कानून का जिक्र कर कहा कि जब सरकार ने यूपी और पंजाब में चुनाव को देखते हुए काका यानि काले कानून वापस ले लिए तो बाबा यानी सीएम योगी भी वापस होंगे। अखिलेश ने कहा कि बाबा जी कहते हैं की गरमी बहुत है, यूपी में दो चरणों में हारे हैं, अभी भी मान नहीं रहे हैं। गरमी निकालने वालों की जनता भाप निकाल देगी। उन्होंने कहा कि फौज में गरमी की जरूरत होती है। इसलिए सरकार बनने पर युवाओं को फौज और पुलिस में नौकरी मिलेगी।

रैली के बहाने अखिलेश ने पीएम मोदी पर कसा तंज
अखिलेश यादव ने जीआईसी मैदान में पीएम की रैली का मुद्दा उठाते हुए तंज कसा कि बिजनौर के बाद लखीमपुर में भी पीएम का हवाई जहाज नहीं उतर सका है। क्योंकि, भाजपा के लिए अब मौसम बहुत ख़राब हो चुका है। उन्होंने कहा कि भाजपा में छोटा नेता छोटा झूठ और बड़ा नेता बड़ा झूठ बोलता है। जबकि, सबसे बड़ा नेता सफेद झूठ बोलता है, जो कि ऊपर से शुरु होता है और जमीन तक झूठ बुलवाया जाता है।

लखीमपुर खीरी। जीआईसी मैदान में आयोजित चुनावी सभा में मौजूद लोग। संवाद

लखीमपुर खीरी। जीआईसी मैदान में आयोजित चुनावी सभा में मौजूद लोग। संवाद- फोटो : LAKHIMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed