{"_id":"614e271e8ebc3effc22d64ca","slug":"eo-asked-to-vacate-the-handcart-stand-there-was-panic-among-the-drivers-lakhimpur-news-bly4606922156","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईओ ने ठेला स्टैंड खाली करने को कहा, चालकों में खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईओ ने ठेला स्टैंड खाली करने को कहा, चालकों में खलबली
विज्ञापन
ईओ को ज्ञापन देते ठेले वाले।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
शुक्रवार को ठेला चालक ईओ से मिले, सुनाई पीड़ा, ठेला स्टैंड के लिए देवकली रोड पर दी गई जगह
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। ठेका निरस्तीकरण के बावजूद शहर में कई जगह हो रही अवैध पार्किंग वसूली रोकने में नाकाम नगर पालिका प्रशासन ने संकटा देवी चौकी चौराहा स्थित ठेला स्टैंड से ठेला खींचने वालों को जगह खाली करने को कहा है, जिससे ठेला खींचने वालों में खलबली है। इस मामले में ठेला चालक शुक्रवार को ईओ से मिले और अपनी पीड़ा बताई। ठेला स्टैंड के लिए देवकली रोड पर जगह दे दी गई है।
रेलवे के मालगोदाम गेट से पहले नगर पालिका का हाथ से ठेला खींचने का स्टैंड है। जहां पर करीब 15 से 20 ठेले खड़े होते हैं। एक ठेले के वजन के अनुसार चार से छह लोगों की रोजी रोटी जुड़ी है। स्टैंड आदि का ठेका निरस्त होने के बाद संकटा देवी चौकी पुलिस ने ठेला चालकों से स्टैंड की जगह खाली करने को कहा।
आहत ठेले वाले शुक्रवार को नगर पालिका के ईओ से मिले और उन्हें अपनी परेशानी बताई। उधर, ईओ आरआर अंबेष का कहना है कि रेलवे स्टेशन से संकटा देवी और इससे आगे तक सड़क का चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण किया जाना है। लोगों को आने जाने में दिक्कत न हो, इसलिये ऐसा किया गया है। ठेला स्टैंड के लिए देवकली रोड पर जगह दे दी गई है।