फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Environmental protection Will qualify for green tax

पर्यावरण संरक्षण के लिए वसूला जाएगा ग्रीन टैक्स

Thu, 12 Feb 2015 07:37 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Thu, 12 Feb 2015 07:37 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने पर्यावरण संरक्षण के लिए ग्रीन टैक्स का निर्धारण कर दिया है, जिसे वसूलने की जिम्मेदारी उपसंभागीय परिवहन विभाग को सौंपी गई है। अब 15 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके वाहनों के स्वामियों से पुन: पंजीयन के साथ ग्रीन टैक्स भी जमा कराया जाएगा। इस पर एआरटीओ (प्रशासन) श्वेता वर्मा ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बता दें कि गैर व्यवसायिक वाहनों का वन टाइम टैक्स जमा किया जाता है, जो 15 साल तक वैध होता है। समयावधि बीतने के बाद नियमत: लोगों को पुन: पंजीकरण कराना होता है लेकिन अधिकांश लोग पुन: पंजीकरण नहीं कराते हैं। अब शासन ने सख्त रुख अपनाकर उपसंभागीय परिवहन विभाग को पुन: पंजीकरण में तेजी के साथ ही पूर्व में जमा किए गए वन टाइम टैक्स का 10 फीसदी शुल्क पर्यावरण संरक्षण के लिए वसूलने के निर्देश दिए हैं। एआरटीओ (प्रशासन) श्वेता वर्मा ने बताया कि ऐसे वाहनों की संख्या हजारों में हैं। मात्र कुछ आवेदन आए हैं, इन वाहनों पर पुन: पंजीयन शुल्क के साथ ही ग्रीन टैक्स भी लिया जा रहा है। विभाग ने इसके लिए बुध्ावार को एनाउंसमेंट कराकर पर्यावरण संरक्षण के लिए सहयोग करने की अपील भी की।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed