फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Emphasis on the use of Hindi

Lakhimpur Kheri News: हिंदी के प्रयोग पर दिया जोर

Tue, 20 May 2025 10:10 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 10:10 PM IST
विज्ञापन
Emphasis on the use of Hindi
नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक में मौजूदा अति​थिगण। स्रोत एलडीएम
लखीमपुर खीरी। इंडियन बैंक के संयोजन में मंगलवार को शहर के एक होटल में नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक अंचल प्रमुख एवं सहायक महाप्रबंधक केसी त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई। शुभारंभ मां सरस्वती की आराधना एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस दौरान हिंदी के प्रयोग पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

समिति अध्यक्ष केसी त्रिपाठी ने कहा कि हमें हिंदी का प्रयोग करते समय हीनभावना से ग्रसित नहीं होना चहिए। भारत सरकार गृह मंत्रालय राजभाषा विभाग के सहायक निदेशक अजय कुमार चौधरी ने कहा कि हिंदी आत्म स्वाभिमान एवं गौरव की भाषा है। मातृभाषा के प्रयोग को बढ़ावा देना चाहिए।
विज्ञापन

वरिष्ठ प्रबंधक राजभाषा डॉ. अंजनि कुमार पांडेय ने सदस्यों का आह्वान किया कि वे तिमाही व छमाही प्रगति रिपोर्ट भरते समय सावधानी बरतें। साथ ही उन्होंने राजभाषा कार्यान्वयन के संवैधानिक पहलुओं के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य प्रबंधक अप्रतिम अवस्थी ने भी विचार रखे। इस दौरान भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक धीरज कुमार सिंह, केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य आशीष दीक्षित, बैंक के उप अंचल प्रमुख विकास कुमार, अजय कुमार पांडेय, मनीष विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed