फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Embezzlement of Rs 52 lakh in audit... Notice to Pradhan, then and present secretary

Lakhimpur Kheri News: ऑडिट में 52 लाख का गबन... प्रधान, तत्कालीन व वर्तमान सचिव को नोटिस

Fri, 23 Aug 2024 03:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
Embezzlement of Rs 52 lakh in audit... Notice to Pradhan, then and present secretary

विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। ब्लॉक ईसानगर की ग्राम पंचायत दरिगापुर में कराए गए सोशल ऑडिट में 51.73 लाख का हेरफेर पाया गया है। ऐसे में पंचायत विभाग की ओर से प्रधान, तत्कालीन व वर्तमान सचिव को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण के साथ ही कार्यों के दस्तावेज मांगे हैं। मामला संतोषजनक न होने पर रिकवरी के साथ ही संबंधितों पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
सोशल ऑडिट रिपोर्ट में बताया कि गांव में वर्ष 2018 में एक फर्म से हैंडपंप की मरम्मत का काम 216432 रुपये, गुड्डू पासी के घर से वारिस के घर तक खड़जा वर्ष 2017 में 48191 रुपये से बनवाया गया। वर्ष 2017 में 45000 और 95087 रुपये के काम होना दिखाया गया।
विज्ञापन

मौके पर किसी प्रकार के कोई भी दस्तावेज नहीं दिखाए गए। मौखिक और लिखित रूप से अभिलेख मांगने के बाद भी नहीं दिखाया गया। इसी चार लाख 46 हजार 398 रुपये के और काम दिखाए गए। वर्ष 2018-19 में विभिन्न कार्यों के 368937 रुपये, वर्ष 2019-20 में 326720 रुपये व्यय होना दिखाया गया है, लेकिन इनके दस्तावेज ऑडिट के दौरान पेश नहीं किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीपीआरओ की ओर से प्रधान अनुराग मौर्या, मौजूदा सचिव राहुल भारती और तत्कालीन सचिव कमाल अहमद को नोटिस जारी कर दस्तावेज मांगे गए हैं। दस्तावेज न दिखा पाने और नोटिस का जवाब न देने पर 12 प्रतिशत ब्याज के साथ ही रिकवरी और एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed