{"_id":"6ab021cceca94391d20df4e3","slug":"elephants-changed-their-route-again-wreaking-havoc-in-the-fields-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1008-185546-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: हाथियों ने फिर बदला रास्ता, खेतों में मचाई तबाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: हाथियों ने फिर बदला रास्ता, खेतों में मचाई तबाही
Sun, 20 Sep 2026 11:41 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 20 Sep 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
हाथियों ने रौंदी किसानों की धान की फसल। स्रोत: वन विभाग।
बांकेगंज। मैलानी रेंज की जटपुरा बीट सीमा पर निगरानी टीमों की नाकेबंदी के चलते मड़हा में डेरा डाले हाथियों ने फिर रास्ता बदल लिया। बड़ी नहर पारकर नारंग की ओर पहुंचे हाथियों ने किसानों की दो बीघा धान की फसल चरकर और रौंदकर बर्बाद कर दी।
रेंजर सुरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार शाम मड़हा से चले सात हाथियों ने बफरजोन की सीमा पर नकुला के रास्ते खेतों की ओर बढ़ने का प्रयास किया, लेकिन निगरानी टीमों और ग्रामीणों ने उन्हें खदेड़ दिया। इसके बाद झुंड निगरानी टीमों को चकमा देकर रास्ता बदलकर खीरी ब्रांच नहर के पानी से होकर मैलानी रेंज की नारंग बीट के खेतों में पहुंच गया। यहां बाबा फार्म में किसानों की धान की फसल को आंशिक नुकसान पहुंचाया और सुबह फिर जंगल की ओर कूच कर गया। निगरानी टीमों के मुताबिक रविवार को हाथियों की लोकेशन मड़हा जंगल में मिली है।