फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   elephant set in field

मोहाना नदी में उतरकर कतर्निया जंगल पहुंचे हाथी

Sat, 19 Sep 2020 02:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 02:11 AM IST
विज्ञापन
elephant set in field
तिकुनियां के गांव चिमन टांडा में हाथियों ने नष्ट की फसल। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
तिकुनियां। गांव चिमन टांडा के एक गन्ने के खेत में डेरा डाले दो हाथियों का दल भारत-नेपाल सीमा के मध्य बह रही मोहाना नदी पार कर कतर्निया वन्य जीव विहार के जंगल में पहुंच गया। हाथियों के जाने के बाद ग्रामीणों और वन विभाग के अधिकारियों ने राहत महसूस की है।
विज्ञापन

बुधवार को हाथियों का एक दल दुधवा टाइगर रिजर्व से निकलकर बेलापरसुआ के रास्ते चिमन टांडा गांव के निकट खेतों में पहुंच गया था। झुंड से बिछड़े दो हाथी गांव निवासी बलराम के गन्ने के खेत में बैठ गए थे। अगले दिन सुबह ग्रामीणों ने हाथियों को देखा तो उनके होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची वन विभाग और पुलिस की टीमों ने सुरक्षा की दृष्टि से एसएसबी जवानों के साथ खेत की घेराबंदी की थी। वनक्षेत्राधिकारी बेलरायां दिनेश बडोला ने बताया गुरुवार की शाम दोनों हाथी खेत छोड़कर बनवीरपुर गांव होते हुए गांव इंदरनगर के पास पहुंचे। जहां से मोहाना नदी पार कर बहराइच जिले के कतर्निया वन्य जीव विहार के जंगल में प्रवेश कर गए। उधर, हाथियों ने किसान के गन्ने की फसल को रौंद कर बर्बाद कर दिया। हाथियों के जाने के बाद से वन विभाग के अफसरों और ग्रामीणों ने राहत महसूस की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed