{"_id":"69a3365dd4000ac6a5047f65","slug":"electronic-wheels-to-39-potters-pugmill-machines-to-four-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-169405-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: 39 कुम्हारों को इलेक्ट्रानिक चाक, चार को पगमिल मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: 39 कुम्हारों को इलेक्ट्रानिक चाक, चार को पगमिल मशीन
Sun, 01 Mar 2026 12:09 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 01 Mar 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
इलेक्ट्राॅनिक चॉक वितरण कार्यक्रम के दौरान कुम्हार व जनप्रतिनिधि। संवाद
लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड के जिला खाद्यी ग्रामोद्योग विभाग की ओर से शनिवार को जिला पंचायत सभागार में एक दिवसीय जागरूकता और टूल किट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मिट्टी के बर्तन बनाने वाले 39 कुम्हारों को इलेक्ट्रॉनिक चॉक और चार कुम्हारों को पगमिल (मिट्टी सानने वाली मशीन) प्रदान की गई। मुख्य अतिथि श्रीनगर विधायक प्रतिनिधि जमुना दीन त्यागी, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष विनीत मनार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। उन्होंने लाभार्थियों को टूल किट के साथ प्रमाण-पत्र भी वितरित किए।
जिला खाद्यी ग्रामोद्योग विभाग अधिकारी दिनेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि लाभार्थियों का चयन पहले ही किया गया था। इन मशीनों के माध्यम से अब कुम्हार अपनी कला को और निखार सकेंगे। कार्यक्रम में सुरेंद्र कुमार प्रजापति, नवीन प्रजापति, सूरज सिंह और प्रताप रावत भी मौजूद रहे।