फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Electricity supply is being done by tying the broken pole to a tree.

Lakhimpur Kheri News: टूटे खंभे को पेड़ से बांधकर की जा रही बिजली आपूर्ति

Thu, 04 Jul 2024 02:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply is being done by tying the broken pole to a tree.
पेड़ पर बांधी गई बिजली केबल और तार    संवाद
ममरी। हेमपुर गांव के पास 17 जून को करंट प्रवाहित तार की चपेट में आकर बाइक सवार तीन लोगों की जान चली जाने के बाद भी विभागीय अधिकारियों ने सबक नहीं सीखा। कोटवारा फीडर लाइन से जुड़े बांसगांव की बिजली आपूर्ति दो महीने से एक पेड़ के सहारे चल रही है। यहां कभी भी हादसा हो सकता है, लेकिन अधिकारी बेपरवाह हैं।
विज्ञापन

बांसगांव के प्रधान सोमनाथ मिश्रा ने बताया कि करीब दो माह पूर्व देवकली बसई से बांसगांव को जाने वाली सड़क का निर्माण लोक निर्माण विभाग द्वारा कराया जा रहा था। रोलर की टक्कर लगने से एक खंभा टूट गया था। बिजली विभाग के अधिकारियों ने ठेकेदार से भारी भरकम जुर्माना भी वसूल किया था, लेकिन वहां पर दूसरा खंभा अब तक नहीं लगाया गया है। टूटे खंभे और बिजली तारों को पेड़ के सहारे बांधकर गांव वालों को बिजली आपूर्ति दी जा रही है। बारिश में पेड़ पर करंट उतरने से किसी भी वक्त बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

--
मैंने अभी जल्द ही चार्ज लिया है। इसकी जानकारी नहीं है। आज मैं बाहर हूं। दूसरा खंभा लगवाया जाएगा।
- एन. मनोस एसडीओ, विद्युत उपखंड गोला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed