फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Electricity pensioners protested against demands

विद्युत पेंशनर्स ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन 

Thu, 27 Jul 2017 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। 
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।  Updated Thu, 27 Jul 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
 Electricity pensioners protested against demands
सातवें वेतन आयोग - फोटो : अमरउजाला
 विद्युत पेंशनर्स परिषद ने पेंशनर्स को सातवें वेतन आयोग का लाभ दिए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। विद्युत पेंशनर्स का कहना है कि अन्य पेंशनर्स को सातवें वेतन आयोग का लाभ मिल रहा है लेकिन विद्युत पेंशनर्स को लाभ नहीं दिया जा रहा है। इससे बिजली विभाग के पेंशनर्स में असंतोष है। 
विज्ञापन

नसीरुद्दीन मौजी भवन में विद्युत पेंशनर्स परिषद की बैठक पदुम प्रकाश मिश्र की अध्यक्षता में हुई। इसमें प्रदर्शन करते हुए विद्युत पेंशनर्स ने अपनी मांगें प्रमुखता से उठाईं। बाद में प्रदेश के ऊर्जा मंत्री को संबोधित एक ज्ञापन डीएम आकाशदीप को सौंपा। 
विज्ञापन

ज्ञापन में मांग की गई कि ऊर्जा निगमों के सभी पेंशनरों/ पारिवारिक पेंशनरों को सातवें वेतन आयोग का लाभ तत्काल स्वीकृत किया जाए। चूंकि उर्जा निगमों के  पेंशनरों/ पारिवारिक पेंशनरों को इसका लाभों का भुगतान उत्तर प्रदेश शासन द्वारा राजकीय कोषागार के माध्यम से किया जा रहा है। इसका समस्त वित्तीय भार शासन द्वारा वहन किया जाता है। इसलिए शासन से पेंशनर्स/ पारिवारिक पेंशनर्स के संबंध में निर्गत आदेश ऊर्जा निगमों के पेंशनर्स पर स्वत: लागू किए जाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन में राम किशोर श्रीवास्तव, वीके श्रीवास्तव, पुनई लाल, शुभकरन सिंह, ओम प्रकाश मिश्र, विष्णु कुमार श्रीवास्तव, मुन्ना लाल, जेपी वर्मा, राम किशोर श्रीवास्तव, जगन्नाथ प्रसाद पाल, रामेश्वर दयाल, गोपी कृष्ण गुप्ता, श्याम लाल, श्याम बिहारी रस्तोगी आदि शामिल रहे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed