फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Electricity

घरेलू बिजली के बिलों में गड़बड़ी का आरोप, प्रदर्शन

Tue, 22 Sep 2020 01:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 01:56 AM IST
विज्ञापन
Electricity
मैगलगंज उपकेंद्र पर बिजली समस्या को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
मैगलगंज। घरेलू बिजली के बिलों में गड़बड़ी को लेकर निजामपुर के उपभोक्ता सोमवार को उप खंड अधिकारी कार्यालय मुबारकपुर पहुंचे। उपभोक्ताओं ने बिजली के बिलों में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए बिलों को सही कराने की मांग उप खंड अधिकारी से की, लेकिन अधिकारी ने उपभोक्ताओं की समस्या का समाधान करना दूर उनसे सही ढंग से बात भी नहीं की। आरोप है कि उपभोक्ताओं को आया देखकर उप खंड अधिकारी ने अपने कार्यालय का गेट बंद कर लिया। इससे गुस्साए उपभोक्ताओं ने विद्युत उपकेंद्र के बाहर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

घरेलू कनेक्शनों के बिजली बिल में गड़बड़ी को लेकर निजामपुर गांव के उपभोक्ता उप खंड अधिकारी कार्यालय मुबारकपुर पहुंचे। उपभोक्ता जब अपनी समस्या को बताने के लिए आगे बढ़े, तो उप खंड अधिकारी ने अपने कार्यालय का गेट बंद कर लिया और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर कोई जवाब नहीं दिया। यह सब होने के बाद गुस्साए उपभोक्ता चंदन यादव, सालिकराम, बुद्धा, श्रीराम, वेद प्रकाश आदि ने उप खंड अधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। उपभोक्ताओं ने कहा कि अगर बिल में गड़बड़ी को लेकर यहां के जिम्मेदार लोगों के द्वारा हमारी समस्या हल नहीं की गई, तो हम लोग उच्चाधिकारियों से शिकायत करेंगे। इसके बाद एसडीओ ने समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया इसके बाद ही उपभोक्ता शांत हुए।
विज्ञापन

किसान हमारे पास आए थे। बिल ज्यादा होने की बात कह रहे थे। उनकी समस्या सुनकर आधा बिल जमा करने के लिए कहा है, उसके बाद जो भी कमी होगी उसको सही कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-शुभम मौर्य, उप खंड अधिकारी, विद्युत उपकेंद्र मुबारकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed