{"_id":"6118120b8ebc3ee5297606b3","slug":"elecrricity-lakhimpur-news-bly456457619","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीओ के वेतन रोकने पर कर्मियों ने ठप की बिजली सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीओ के वेतन रोकने पर कर्मियों ने ठप की बिजली सप्लाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरधान। एसडीओ द्वारा बिना कारण बताए वेतन रोके जाने पर संविदा बिजली कर्मी क्षेत्र की बिजली सप्लाई बंद कर धरने पर बैठ गए। बाद में एसडीओ द्वारा वेतन खाते में भेजे जाने के बाद कर्मियों ने हड़ताल खत्म की।
क्षेत्र के बिजली विभाग के संविदा कर्मी शनिवार को एसडीओ विक्की गौड़ से नाराज होकर क्षेत्र की बिजली सप्लाई बंद कर धरने पर बैठ गए थे। एसडीओ ने बिना कारण बताए कैमहरा बिजली फीडर के कर्मचारी पवन कुमार, सेमरी बिजली फीडर के प्रताप सिंह, विनय कुमार, संजीव कुमार व बनवारीपुर बिजली के एक कर्मचारी का वेतन रोक दिया था।
धरने की खबर पर एसडीओ ने दोपहर बाद वहां पहुंचकर धरना खत्म करने की अपील की, लेकिन वह नहीं माने। मजबूरी में कर्मचारी पवन कुमार के खाते में वेतन भेजकर प्रदर्शन खत्म कराया। बिजली कर्मचारियों का कहना है कि अगली बार बिना कारण बताए किसी का वेतन रोका गया तो विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा। उधर, बिजली काटने से क्षेत्र के लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ा।