Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Eight thousand hectares of sugarcane crop destroyed, sugar production will be affected

Lakhimpur Kheri News: आठ हजार हेक्टेयर गन्ने की फसल बर्बाद, चीनी उत्पादन पर पड़ेगा असर

Thu, 01 Aug 2024 01:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
Eight thousand hectares of sugarcane crop destroyed, sugar production will be affected
गोला क्षेत्र में गन्ने की फसल का अवलोकन करते मिल अ​धिकारी स्रोत : चीनी मिल

विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। बाढ़ से जिले के किसानों की करीब आठ हजार हेक्टेयर गन्ने की फसल खराब हो जाने से इस बार चीनी मिलों को गन्ना आपूर्ति कम होगी। इसका सीधा असर चीनी उत्पादन पर पड़ेगा। इस बार चीनी के उत्पादन में करीब पांच लाख क्विंटल की गिरावट आने की आशंका है।
जनपद की पांच चीनी मिलों पलिया, खंभारखेड़ा, गोला, गुलरिया और खमरिया को इस बार करीब 50 लाख क्विंटल कम गन्ना आपूर्ति होगी। इस वजह से मिलों में करीब पांच लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन कम हो जाएगा। गन्ने की फसल बर्बाद होने से किसानों को एक अरब रुपये का नुकसान हुआ है। बाढ़ की दुश्वारियों से बर्बाद किसानों के जख्मों पर मुआवजे का मलहम भी राहत नहीं पहुंचा पा रहा है। किस चीनी मिल क्षेत्र में कितने हेक्टेयर गन्ना बर्बाद हुआ और कितना घटा, पेश है रिपोर्ट...
विज्ञापन


पलिया मिल को कम मिलेगा 16 लाख क्विंटल गन्ना
पलियाकला। पलिया चीनी मिल क्षेत्र में 22,800 हेक्टेयर गन्ने की फसल बाढ़ के पानी में डूब गई थी। इसमें से दो हजार हेक्टेयर गन्ने की फसल पूरी तरह खराब हो गई। चीनी मिल के जनसंपर्क अधिकारी सतीश श्रीवास्तव ने बताया कि इस बार चीनी मिल को करीब 16 लाख क्विंटल कम गन्ना मिलेगा। इसका असर चीनी उत्पादन पर पड़ेगा। इससे करीब एक लाख क्विंटल चीनी उत्पादन में गिरावट आएगी। गन्ना किसानों को 50 करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


गुलरिया मिल को सात लाख क्विंटल गन्ने का नुकसान
बिजुआ। बलरामपुर समूह की गुलरिया चीनी मिल के महाप्रबंधक गन्ना अनिल कुमार ने बताया कि चीनी मिल क्षेत्र में 6100 हेक्टेयर गन्ने की फसल बाढ़ के पानी में डूबी थी। पानी उतरने के बाद क्षेत्र की 1260 हेक्टेयर फसल पूरी तरह नष्ट हो गई। इस वजह से चीनी मिल को छह से सात लाख क्विंटल गन्ने की कम आपूर्ति होगी। संवाद

गोला चीनी मिल क्षेत्र में 500 हेक्टेयर फसल का नुकसान
गोला गोकर्णननाथ। बजाज हिंदुस्थान चीनी मिल गोला क्षेत्र के ममरी, रोशननगर, बांकेगंज, कुकरा, अलीगंज क्षेत्र के बसंती दलेल नगर सेंटर का लगभग 500 हेक्टेयर गन्ना सूख गया। गेहूं कटाई के बाद बोये गए गन्ने को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा है। चीनी मिल को करीब चार लाख क्विंटल कम गन्ना मिलेगा। संवाद

-------

तीन हजार हेक्टेयर गन्ना खराब, किसानों को 55 करोड़ का नुकसान
धौरहरा। क्षेत्र में बाढ़ से गोविंद शुगर मिल क्षेत्र के 594 किसानों का तीन हजार हेक्टेयर गन्ना सूख कर नष्ट हो गया। औसतन उत्पादन की बात करें तो 500 क्विंटल के हिसाब से 15 लाख क्विंटल गन्ना खराब हुआ। इससे किसानों को लगभग 55 करोड़ का नुकसान हुआ है। इस बार मिल का चीनी उत्पादन 1.80 लाख कम होगा। ज्येष्ठ गन्ना विकास अधिकारी घनश्याम सिंह ने बताया कि बाढ़ क्षेत्र में गन्ना उत्पादन तो कम होता ही है। साथ ही गन्ना से चीनी परता भी करीब एक से डेढ़ प्रतिशत कम होता है।

आंकड़ों में गन्ने के नुकसान
पांच चीनी मिल क्षेत्रों में खराब हुई गन्ने की फसल
आठ हजार हेक्टेयर गन्ने की फसल बर्बाद
50 लाख क्विंटल कम होगी गन्ना आपूर्ति
पांच लाख क्विंटल कम उत्पादित होगी चीनी
किसानों का एक अरब रुपये का हुआ नुकसान

गोला क्षेत्र में गन्ने की फसल का अवलोकन करते मिल अधिकारी स्रोत : चीनी मिल

गोला क्षेत्र में गन्ने की फसल का अवलोकन करते मिल अधिकारी स्रोत : चीनी मिल

गोला क्षेत्र में गन्ने की फसल का अवलोकन करते मिल अधिकारी स्रोत : चीनी मिल

गोला क्षेत्र में गन्ने की फसल का अवलोकन करते मिल अधिकारी स्रोत : चीनी मिल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed