{"_id":"6abc008d55aa3a646202a8d3","slug":"e-rickshaws-occupy-the-road-causing-traffie-rickshaws-occupy-the-road-causing-traffic-problemsc-problems-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1019-186272-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: सड़क घेर लेते हैं ई-रिक्शा, आवागमन में होती है परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: सड़क घेर लेते हैं ई-रिक्शा, आवागमन में होती है परेशानी
Tue, 29 Sep 2026 11:46 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 29 Sep 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
मैलानी में सड़क पर बेतरतीब खड़े ई-रिक्शास्रोत-संवाद
मैलानी। नगर में चल रहे ई-रिक्शा ट्रेन आने पर सवारियों के चक्कर में पूरी सड़क घेरकर खड़े हो जाते हैं। इससे अन्य वाहन चालकों को आवागमन में दिक्कतें आ रही हैं।
पलिया बस यूनियन की निजी बसों की हड़ताल सोमवार से चल रही है। यहां लखनऊ और पीलीभीत की ओर से आने वाली ट्रेनों की सवारियां निजी बसों से भीरा, पलिया, संपूर्णानगर, खुटार, गोला की ओर जाती हैं। सवारियां ट्रेनों से उतरकर बस स्टॉप पर आती हैं। बसों की हड़ताल की वजह से ई-ऑटो और ई-रिक्शा संचालक ट्रेनों से उतरने वाली सवारियों के चक्कर में अपने वाहन सड़क पर बेतरतीब खड़े कर देते हैं। ऐसे में अन्य वाहन चालकों को आवागमन में परेशानियां होती हैं। सीओ गोला जितेंद्र परिहार ने कहा कि सड़क पर इस तरह वाहन नहीं खड़े करने चाहिए। अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।