{"_id":"66b50de35117a075f70aa3df","slug":"durga-temple-of-nayapurwa-village-immersed-in-sharda-river-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1003-126630-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: शारदा नदी में समाया नयापुरवा गांव का दुर्गा मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: शारदा नदी में समाया नयापुरवा गांव का दुर्गा मंदिर
विज्ञापन
गांव नया पुरवा के बाहर दुर्गा मंदिर का कटान करती शारदा नदी। संवाद
बिजुआ। कस्बे में नयापुरवा गांव के पास शारदा नदी ने कटान तेज कर दिया है। बुधवार शाम गांव के बाहर बना दुर्गा मंदिर नदी में समा गया। ग्रामीणों ने मंदिर कटने का वीडियो पोस्ट किया है।
ग्राम पंचायत करसौर के मजरा नयापुरवा में लगभग एक सप्ताह तक थमा कटान फिर तेज हो गया है। नदी किनारे बना दुर्गा मंदिर कटान की भेंट चढ़ गया। कई ग्रामीणों के खेत नदी में समा गए। गांव के आधे घर एक सप्ताह पहले हुए कटान में कट गए थे। पिछले वर्ष शारदा नदी के कटान में चकपुरवा गांव का अस्तित्व मिट गया था। इस बार नयापुरवा गांव पर शारदा नदी कहर बरपा रही है। 10 दिन में लगभग 20 घर नदी में समा चुके हैं। कटान को देख पूरा गांव खाली हो गया है। सिर्फ एक-दो बुजुर्ग ही गांव में बचे हैं।
ग्रामीण, घर-गृहस्थी का सामान और पशुओं को लेकर लोग सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं। प्रशासन ने कटान पीड़ितों को रहीम नगर में बसाने के लिए जगह तय की है, जो नयापुरवा से 14 किलोमीटर दूर है। कटान पीड़ित इतनी दूर नहीं जाना चाहते। बाढ़ पीड़ितों का कहना है कि प्रधान का रवैया काफी उदासीन है। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि कटान पीड़ितों के लिए एक समिति गठित है। यह समिति उनके नुकसान का आंकलन करेगी और राजस्व टीम मुआवजे के लिए सूची बनाकर सरकार को भेजेगी। लेखपाल अविनाश मिश्रा ने बताया कि कटान पीडितों की सूची फीडिंग का काम चल रहा है। तीन-चार दिन में मुआवजे की धनराशि उनके खातों में पहुंच जाएगी। संवाद