फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Due to the overflowing of the river, water entered the fields and the crops got submerged

Lakhimpur Kheri News: नदी के उफनाने से खेतों में आया पानी, फसलें डूबीं

Mon, 07 Jul 2025 11:32 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Due to the overflowing of the river, water entered the fields and the crops got submerged
मझगईं। पहाड़ों पर होने वाली बारिश के चलते सरजू नदी उफना गई है। पानी क्षेत्र के गांवों के खेतिहर इलाकों में भरने लगा है। किसानों की फसलें भी डूब गई हैं।
विज्ञापन


मझगईं क्षेत्र के नौगवां, मलिनियां, बेला आदि गांवों के आसपास खेतिहर इलाकों में बाढ़ का पानी आने से फसलें डूब गई हैं। सुबह जब किसान खेतों की तरफ गए तो फसलों को डूबा देखकर हक्के-बक्के रह गए। आधी-अधूरी फसलों को किसानों ने मजबूरी में काटना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

छब्बापुरवा के किसानों ने कहा कि रविवार शाम पानी खेतों में नहीं था लेकिन सोमवार सुबह जब खेतों की ओर गए तो फसलें डूबी थीं। किसानों ने कहा कि अचानक आए सरजू नदी के पानी से वह बर्बाद हो गए हैं। किसानों का कहना था कि पहले सूखा और फिर बारिश के बाद अब बाढ़ ने कमर तोड़कर रख दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed