फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Due to fears of hunting, the scope of combing increased

शिकार की आशंकाओं के चलते बढ़ा कांबिंग का दायरा

Sun, 20 Dec 2020 11:04 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 11:04 PM IST
विज्ञापन
Due to fears of hunting, the scope of combing increased
बांकेगंज। किशनपुर सेंक्चुरी में दो शिकारियों के पकड़े जाने के बाद चौकन्ने हुए दुधवा टाइगर रिजर्व प्रशासन ने दो दिन पहले सघन कांबिंग शुरू कराई थी, जिसका दायरा बढ़ाकर अब बफरजोन को भी उसमें शामिल कर लिया गया।
विज्ञापन

किशनपुर सेंक्चुरी की कटैया बीट में तीन दिन पहले दो शिकारियों के पकड़े जाने के बाद दुधवा टाइगर रिजर्व प्रशासन शिकार के प्रति अलर्ट हो गया है। जहां पर ये शिकारी पकड़े गए थे वहां दो दिन तक लगातार सघन पेट्रोलिंग कराई गई। अब इसके दायरे को बढ़ाते हुए इसमें बफरजोन को भी शामिल कर लिया गया है। रविवार को किशनपुर सेंक्चुरी के अलावा बफरजोन की पलिया और भीरा रेंज में पैदल और किशनपुर सेंक्चुरी की कटैया, चलतुआ और किशनपुर बीट में हाथियों से कांबिंग की गई है। हालांकि इस कांबिंग में वन विभाग को कुछ भी हासिल नहीं हुआ है, लेकिन लगातार कांबिंग होने से शिकारी जंगल के पास फटकने की हिम्मत नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

किशनपुर सेंक्चुरी में शिकारियों के पकड़े जाने के बाद से लगातार शिकार के लिए संवेदनशील स्थलों पर सघन कांबिंग कराई जा रही है। रविवार से इसका दायरा बढ़ाकर बफरजोन को शामिल कर लिया गया है। वन कर्मियों को लगातार सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. अनिल कुमार पटेल, प्रभारी उपनिदेशक, दुधवा नेशनल पार्क/ डीडी, डीटीआर, बफरजोन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed