फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Dudhwa National Park ready for Christmas and New Year celebrations how you can book online

UP News: क्रिसमस और नए साल के जश्न के लिए दुधवा नेशनल पार्क तैयार, ऐसे करें ऑनलाइन बुकिंग

Mon, 16 Dec 2024 05:44 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 16 Dec 2024 05:44 PM IST
सार

दुधवा नेशनल पार्क में क्रिसमस व नए साल का जश्न मनाने के लिए सैलानी अभी से ही बुकिंग कराने लगे हैं। पार्क प्रशासन को उम्मीद है कि क्रिसमस और नववर्ष के मौके पर बड़ी संख्या में सैलानी यहां पहुंचेंगे। 

विज्ञापन
Dudhwa National Park ready for Christmas and New Year celebrations how you can book online
दुधवा में बाघिन को दुलार करते शावक। - फोटो : वन विभाग

विस्तार

क्रिसमस और नए साल के जश्न के लिए दुधवा नेशनल पार्क में सैलानियों ने कुछ हटों की ऑनलाइन बुकिंग अभी से करा ली है। बीते वर्षों की बात करें तो दुधवा नेशनल पार्क में दूर-दराज से सैलानी क्रिसमस और नए साल का जश्न मनाने के लिए आते रहे हैं। इसी बीच सर्दी की छुट्टियां भी होती हैं। ऐसे में दिसंबर के आखिरी सप्ताह से जनवरी के शुरुआती 15 दिनों तक पार्क के सभी हट बुक हो जाते हैं और यहां अन्य आने वाले सैलानियों को बाहर होटलों का सहारा लेना पड़ता है। इस बार भी कुछ हटों की बुकिंग हो चुकी है।  

विज्ञापन


दुधवा पार्क सूत्रों के अनुसार आगे जिस हिसाब से बुकिंग होती रहेंगी, उसी आधार पर दुधवा में थारू हटों की उपलब्धता रहेगी। ऐसे में दुधवा में नववर्ष मनाने आने वाले सैलानियों के लिए यह बढ़िया अवसर है और वह ऑनलाइन बुकिंग कर जंगल सफारी का आनंद उठा सकते हैं। दुधवा के थारू हटों और जंगल सफारी की ऑनलाइन बुकिंग यूपी ईको टूरिज्म की वेबसाइट https://upecotourism.in पर जाकर कर सकते हैं। 
विज्ञापन


होटलों में भी हो सकती है सैलानियों की भीड़
क्रिसमस और नए साल में दुधवा के थारू हटों और डॉरमेट्री की बुकिंग हो जाने के बाद पलिया के होटलों में भी हर साल सैलानियों की भीड़ लगती है। ऐसे में पलिया के होटल मालिकों ने भी इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। हालांकि अभी नया साल दूर है, ऐसे में धीरे-धीरे व्यवस्थाओं को ठीक करने का कार्य किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Dudhwa National Park ready for Christmas and New Year celebrations how you can book online
दुधवा नेशनल पर्क का मुख्य द्वार।  - फोटो : वन विभाग

पार्क प्रशासन ने की तैयारी, बाघ साइटिंग के लिए करेंगे प्रोत्साहित 
दुधवा नेशनल पार्क का जंगल भ्रमण करने आने वाले सैलानियों के लिए पार्क प्रशासन ने इस बार नए साल पर तैयारियां की हैं। पार्क की तरफ से सैलानियों को बाघों की साइटिंग के प्रति आकर्षित किया जाएगा और साइटिंग के लिए मशहूर क्षेत्रों के बारे में बताया जाएगा। ताकि सैलानी दुधवा के प्रति आकर्षित हों और स्वच्छंद विचरण करते हुए बाघों को करीब से देख सकें। हालांकि प्रतिबंधित क्षेत्रों में न जाने के निर्देश भी जिप्सी चालकों व गाइडों को दिए गए हैं। 

स्वच्छंद घूमने वाले बाघ और प्रवासी परिंदे भी कर रहे आकर्षित 
दुधवा में स्वच्छंद विचरण करने वाले बाघों के दीदार शुरुआत से ही सैलानियों को होने लगे थे। ऐसे में बाघों को करीब से देखने के लिए भी लोग दुधवा के प्रति आकर्षित होंगे। वहीं विदेशों से सर्दी के मौसम में आने वाले प्रवासी परिंदे भी दुधवा के प्रति लोगों का आकर्षण बढ़ाएंगे। प्रकृति प्रेमी, कैमरामैन व पक्षियों के प्रति लगाव और उनकी प्रजातियों के बारे में जानने के उत्सुक लोगों का भी नए साल में दुधवा पहुंचने के आसार लगाए जा रहे हैं।

दुधवा नेशनल पार्क के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. रंगाराजू टी. ने बताया कि नया साल और क्रिसमस आ रहा है। ऐसे में सैलानियों को बढ़िया व्यवस्थाएं मुहैया कराई जाएंगी। अधीनस्थों को निर्देश दिया जा चुका है कि क्रिसमस और नए साल में आने वाले सैलानियों को जानकारियां दें। 

Dudhwa National Park ready for Christmas and New Year celebrations how you can book online
दुधवा - फोटो : अमर उजाला
ऐसे पहुंचें दुधवा
लखनऊ से सड़क मार्ग सीतापुर, लखीमपुर, पलिया होते हुए दुधवा जाया जा सकता है। शाहजहांपुर से खुटार, मैलानी, पलिया होते हुए सैलानी दुधवा पार्क तक पहुंच सकते हैं। हवाई यात्रा की बात करें तो यहां से सबसे नजदीक एयरपोर्ट लखनऊ है, जो कि पार्क से 238 किलोमीटर की दूरी पर है। 

लखनऊ फ्लाइट से आकर वहां से निजी वाहनों से दुधवा पार्क पहुंचा जा सकता है। इसके अलाव अब दुधवा के निकट पलिया के मुंजहा में हवाई पट्टी से भी 14 दिसंबर से चार्टर विमान की उड़ानें शुरू होने की बात कही जा रही है। इससे लखनऊ से यहां तक हवाई यात्रा करके पहुंचा जा सकता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed