{"_id":"5bc177d5eb152713b62e0220575cc6c0","slug":"dudhwa-have-deer-in-being-medicated-salt-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुधवा में हिरनों को दिया जा रहा औषधीय नमक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुधवा में हिरनों को दिया जा रहा औषधीय नमक
पलियाकलां
Updated Sat, 05 Dec 2015 07:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुधवा में हिरन प्रजाति को संक्रमण से बचाने के लिए औषधीय नमक का इस्तेमाल कराया जा रहा है। बताया गया है कि इस नमक से संक्रमण का खतरा उनके पास नहीं मंडराता है और वह बीमारियों से दूर रहते हैं। दुधवा की तकरीबन सभी रेंजों में इस नमक का इस्तेमाल किया जा रहा है।
हिरन प्रजाति को संक्रमण से बचाने के लिए यह नमक यहां विभागीय स्तर पर आया था। नमक औषधीय है और इसको हिरन बाहुल्य इलाकों में रखा जा रहा है। दुधवा की तकरीबन सभी रेंजों में इस नमक को रख दिया गया है जहां इस प्रजाति के वन्यजीव इसका सेवन कर रहे हैं। दुधवा अधिकारियों की मानें तो इससे वह संक्रमण और रोगों से महफूज रहेंगे। किशनपुर में इस नमक को इस प्रजाति के जीवों को प्रयोग करते देखा गया। दुधवा के कर्मी इसकी मानीटरिंग करते हैं और उन्हीं स्थानों पर रखा जाता है जहां प्रजाति के जीवों की संख्या अधिक होती है।