फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   dudhawa jungal

दुधवा जंगल के किनारे खुदवाई गहरी खाई

Wed, 29 Apr 2020 11:30 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
dudhawa jungal
बेलरायां। दुधवा नेशनल पार्क प्रशासन ने वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए जंगल के किनारे गहरी खाई खुदवाई है। इससे गांव के मवेशियों व ग्रामीणों की आवजाही पर अंकुश लग सकेगा।
विज्ञापन

दुधवा नेशनल पार्क जंगल के डिप्टी डायरेक्टर मनोज कुमार सोनकर ने बताया कि वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए नेपाल बॉर्डर की गौरीफंटा, चंदनचौकी, वनकटी, सोनारीपुर, बेलरायां रेंज की सीमा के चारों ओर जेसीबी से 10 फुट गहरी खाईं खुदवाई गईं हैं। इससे शिकारियों, लकड़ी चोरों व मवेशियों की आवाजाही पर अंकुश लग सकेगा। वहीं वन्यजीवों का जंगल से बाहर निकलना बंद हो सकेगा। उन्होंने कहा कि वन कर्मचारियों ने जंगल में पेट्रोलिंग कर निगरानी शुरू कर दी है। पार्क रेंज बेलरायां के वन क्षेत्राधिकारी चंद्रभाल ने बताया की बेलरायां पार्क रेज की सीमा में 32 किलोमीटर लंबी और करीब दस फुट गहरी खाई खुदवाई गई है।
विज्ञापन


वन्य जीवों के लिए जंगल में बनाया गया वाटर होल
ममरी। मोहम्मदी रेंज के जंगल से होकर गुजरने वाली कठिना नदी की जलधारा ठप हो जाने से पानी की तलाश में भटक रहे, बाघ, तेंदुओं आदि वन्यजीवों की प्यास बुझाने के लिए आंवला, महेशपुर, देवीपुर, सहजनियां बीट के जंगल में सात वाटर होल बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेंजर मोबीन आरिफ ने बताया कि इन वाटर होलों में टैंकरों से पानी भरवाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed