{"_id":"69346c82ea77bfb9fc009f58","slug":"dr-ambedkar-always-advocated-social-justice-rampal-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-162909-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ. आंबेडकर ने हमेशा सामाजिक न्याय की वकालत की : रामपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. आंबेडकर ने हमेशा सामाजिक न्याय की वकालत की : रामपाल
Sat, 06 Dec 2025 11:18 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 06 Dec 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
पोस्टर प्रतियोगिता के प्रतिभागी।संवाद
लखीमपुर खीरी। भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि पर समाजवादी पार्टी के नेताओं ने अंबेडकर पार्क में जाकर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सपा कार्यालय लोहिया भवन में भी उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए।
गोष्ठी की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रामपाल सिंह यादव ने करते हुए कहा कि बाबा साहब ने अपना पूरा जीवन शोषित, वंचित और पिछड़े समाज को अधिकार दिलाने के लिए समर्पित किया। वे महान न्यायविद, अर्थशास्त्री और समाज सुधारक थे। उन्होंने हमेशा समानता और सामाजिक न्याय की वकालत की। उनका संघर्ष और विचार देश को प्रेरणा देते रहेंगे।
गोष्ठी में पूर्व जिला अध्यक्ष अनुराग पटेल, पूर्व विधायक रामसरन, डॉ. आरए उस्मानी, पूर्व एमएलसी शशांक यादव, शमशेर बहादुर सिंह, अशोक कश्यप, यश मोहन पटेल, गुफरान अहमद, मिर्जा शेखू, रियाजुल्ला खां, अमित वर्मा समेत कई सपा नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता जाहिद खान ने किया।
विज्ञापन
बाद में मतदाता जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। लोहिया भवन से ई-रिक्शा से प्रचार वाहन को सपा जिला अध्यक्ष रामपाल यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष यश मोहन पटेल द्वारा संचालित इस अभियान का उद्देश्य बूथों को मजबूत करना और वोट बचाने के प्रति जागरूकता फैलाना है।
पीडी भारतीय इंटर कॉलेज में आयोजन
मोहम्मदी। कस्बे के पीडी भारतीय इंटर कॉलेज में डॉ. भीमराव आंबेडकर का 70वां परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्याम नारायण वर्मा, विनोद कुमार श्रीवास्तव, नैनेश कुमार गुप्ता, राकेश कुमार सिंह और कन्हैयालाल शास्त्री उपस्थित रहे। वहीं, बेहजम और अछनिया में डाॅ. भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि पर रैली निकाली गई। यहां मुख्य अतिथि सुजीता कुमारी ने संबोधित करते हुए कहा कि संघर्ष कर बाबा साहेब ने समाज को बढ़ावा दिया। इस अवसर पर मुरारी रस्तोगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य कामिल खान, पूर्व प्रधान सुरेंद्र चौधरी,बालक राम, धर्मेंद्र गौतम, सत्तोहन मिश्रा सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा
बिजुआ। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की गोला नगर इकाई ने पीके इंटर कॉलेज दरियाबाद में एक पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें भाग लेने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। यहां जिला संगठन मंत्री सत्यम दुबे, पंकज कश्यप सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। वक्ताओं ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की सोच, सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर अपने विचार साझा किए। संवाद