{"_id":"685c41c42158b5e7670acf6d","slug":"dpro-suspended-the-secretary-for-negligence-in-work-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-149011-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: काम में लापरवाही पर डीपीआरओ ने सचिव को किया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: काम में लापरवाही पर डीपीआरओ ने सचिव को किया निलंबित
Thu, 26 Jun 2025 12:06 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 26 Jun 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। कामकाज में लापरवाही पर पसगवां ब्लॉक में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी अरुण मिश्रा को निलंबित कर दिया गया। नौ आरोपों पर डीपीआरओ ने कार्रवाई करते उन्हें फूलबेहड़ ब्लॉक से संबंद्ध किया है।
जिला पंचायत राज अधिकारी विशाल सिंह ने बताया कि बैठकों में भाग न लेने, आईजीआरएस पर आने वाली शिकायतों के समय से निस्तारण न करने, विभागीय कामकाज में रुचि न लेने, मोबाइल फोन स्विच ऑफ रखने, नोटिसों का जवाब न देने, शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में रुचि न लेने, बिना सूचना मुख्यालय से गायब रहने, उच्चाधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना, पदीय दायित्वों के निर्वहन में उदासीनता आदि आरोपों में सचिव के खिलाफ कार्रवाई की गई है। विस्तृत जांच एडीओ पंचायत फूलबेहड़ को देकर 15 दिन में जांच रिपोर्ट मांगी गई है।