{"_id":"58b9681b4f1c1b026e8310dc","slug":"dowry-free-marriage-ceremony-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज रहित विवाह समारोह आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज रहित विवाह समारोह आज
अमर उजाला ब्यूरो गोला गोकर्णनाथ।
Updated Fri, 03 Mar 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
विवाह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
51 जोड़ों के लिए पंडाल सजा, बनाई गईं यज्ञ वेदी
विवाहित वर वधुओं को दिया जाएगा गृहस्थी का सामान
बंधन वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में श्रीकृष्णा वाटिका में शनिवार को आदर्श दहेज रहित सामूहिक विवाह समारोह की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। यहां इस मौके पर 51 जोड़ों की शादी होगी।
सामूहिक विवाह समारोह में आने वाले लड़के-लड़कियों, उनके परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों की सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज में ठहरने की व्यवस्था की गई है तो पब्लिक इंटर कॉलेज स्टेडियम में पार्किंग बनाई गई है। पंडाल में 51 यज्ञ वेदी बनाई गई हैं। विवाहित जोड़ों को संस्था की ओर से सिंगल बेड, गद्दा, बाक्स अलमारी, पांच बर्तन, पांच साड़ी, चांदी की पायल, बिछिया, अंगूठी और गृहस्थी का काफी सामान दिया जाएगा। गायत्री परिवार के सत्यनारायण वर्मा और महेश पटवारी सभी को विदाई के वक्त पवित्र तुलसी का गमला भेंट करेंगे।
27 पंडित संपन्न कराएंगे विवाह
गोला गोकर्णनाथ। वरिष्ठ उपाध्यक्ष शाश्वत केडिया ने बताया कि सामूहिक विवाह का कार्यक्रम प्रात: से ही शुरू हो जाएगा। इसके लिए पं रामदेव शास्त्री को प्रमुख बनाया गया है जो अन्य 26 पंडितों के साथ विवाह संपन्न कराएंगे। वैवाहिक कार्यक्रम में गायत्री परिवार के कार्यकर्ता सहयोग करेंगे। शाम को दूल्हे और दुल्हनों को विदाई दी जाएगी।
विज्ञापन
दुल्हनों को सजाएंगी 32 ब्यूटीशियन
गोला गोकर्णनाथ। 51 दुल्हनों को सजाने के लिए 32 ब्यूटीशियन की व्यवस्था की गई है। जो सुबह से ही दुल्हनों को सजाने में लग जाएंगी। सजने के बाद दुल्हन और दूल्हे कृष्णा वाटिका में विवाह के लिए आएंगे। यहां उनका ज विवाह होगा।
प्रवेश पत्र से मिलेगा प्रवेश
गोला गोकर्णनाथ। सामूहिक विवाह समारोह में प्रवेश संस्था की ओर से दिए गए प्रवेश पत्र से ही संभव होगा। पदाधिकारियों ने बताया कि प्रवेश द्वार पर 1100 रुपया दान देकर भी प्रवेशपत्र प्राप्त किया जा सकता है।