फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   doctor

पांच महिलाओं की प्रसव के चंद घंटे बाद छुट्टी

Thu, 11 Dec 2014 11:30 PM IST
बिजुआ (लखीमपुर खीरी)
बिजुआ (लखीमपुर खीरी) Updated Thu, 11 Dec 2014 11:30 PM IST
विज्ञापन
doctor
एसीएमओ डॉ. वीबीराम ने सीएचसी का निरीक्षण किया। वार्ड में जच्चा और बच्चा
विज्ञापन
भर्ती नहीं मिले, जिस पर उन्होंने नाराजगी जताई। साथ ही आशा वर्करों को मिलने वाली प्रोत्साहन राशि रोकने के निर्देश प्रभारी डॉक्टर को दिए।

एसीएमओ ने वार्ड में बेड पर गद्दे न पड़े होने पर स्टोर रूम को खुलवाकर देखा। पता चला कि यहां कई साल पुराने गद्दे हैं, जो कि खराब हो चुके थे। अब अस्पताल के आधे बेड पर गद्दे नही हैं। सीएचसी प्रभारी डॉ. रोहित पाठक ने बताया कि जिले पर डिमांड भेजी गई है, सामान नहीं मिल सका है। वहीं रात को पांच महिलाओं के प्रसव होने के बाद वे अस्पताल में नही थीं। जिस पर उन्हें बताया गया कि मरीज रात को रुकना नहीं चाहते। इस पर उन्होंने कहा कि सर्दी के मौसम में जन्म के तुरंत बाद जच्चा-बच्चा को छुट्टी देना लापरवाही है, ऐसे में दो दिन मरीज भर्ती रहना चाहिए, क्योंकि मरीज के बीमार होने की संभावना रहती है। एसीएमओ ने छुट्टी लेकर चली जाने वाली गर्भवती महिलाओं के मामले में आशावर्करों को दोषी माना। उनकी प्रोत्साहन राशि रोके जाने के निर्देश दिए, वहीं खाली गद्दों पर चादरें डालने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed