{"_id":"56f536b74f1c1b456ff14d25","slug":"doctor-accused-of-killing-bllr-transferred","type":"story","status":"publish","title_hn":"भल्लर की मौत के आरोपी डॉक्टर का तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भल्लर की मौत के आरोपी डॉक्टर का तबादला
ब्यूरो /निघासन।
Updated Fri, 25 Mar 2016 09:42 PM IST
विज्ञापन
हस्तरेखा चिकित्सक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएमओ ने कहा, जांच रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई
17 मार्च को गांव चखरा निवासी भल्लर की मौत के मामले में सीएमओ ने आरोपी डॉक्टर सुभाष वर्मा का तबादला रमियाबेहड़ कर दिया है। सामाजिक संगठनों ने डॉक्टर को निलंबित करने की मांग की है। उधर एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी अभी तक मामले की जांच पूरी नहीं हो सकी है। इधर विधायक केजी पटेल ने जांच में हीलाहवाली करने वालों की शिकायत सीएम से करने की बात कही है।
बता दें कि गांव चखरा निवासी भल्लर की गांव के ही बीडीसी सदस्य मौजीलाल ने जमकर पिटाई कर दी थी। 18 मार्च को हालत खराब होने पर एंबूलेंस से उसके परिवार वाले सीएचसी लाए थे। आरोप है कि यहां पर ड्यूटी पर तैनात डॉ सुभाष वर्मा ने उसका इलाज करने के बजाए उसे थाने भेज दिया था। इसी दौरान उसकी हालत बिगड़ गई थी। थाने से सीएचसी लाते समय उसकी मौत हो गई थी। सपा विधायक केजी पटेल ने मौके पर पहुंचकर नाराजगी जताते हुए सीएमओ से लापरवाही के कारण डॉक्टर को सस्पेंड करने को कहा था। सीएमओ ने तीन दिन बाद डाक्टर सुभाष वर्मा का स्थानांतरण रमियाबेहड़ के लिए कर दिया है। मृतक के बेटे लक्ष्मीनरायण की तहरीर पर पुलिस ने मौजीलाल के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चालान भेज दिया था। तहरीर में डॉक्टर की लापरवाही उजागर करने के बाद भी पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। सपा विधायक केजी पटेल ने कहा कि लापरवाही बरतने वाले आरोपी डॉक्टर सुभाष वर्मा को सस्पेंड कराने और जांच में हीलाहवाली करने वालों की शिकायत मुख्यमंत्री से करेंगे।
डिप्टी सीएमओ बीबीराम का कहना है कि होली के अवकाश के एक दिन पहले जांच आदेश मिला था। अवकाश होने के कारण मामले की जांच नहीं हो सकी है। सीएमओ ने सुभाष वर्मा का स्थानांतरण रमियाबेहड़ सीएचसी में कर दिया है। शीघ्र ही मामले की जांच कर रिपोर्ट सीएमओ को सौंपी जाएगी।