फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Do not be scared of the police

पुलिस से डरें नहीं आगे आएं      

Thu, 22 Jun 2017 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो        सिकंद्राबाद।
अमर उजाला ब्यूरो        सिकंद्राबाद। Updated Thu, 22 Jun 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
Do not be scared of the police
समस्याएं - फोटो : अमर उजाला
एसओ ने गांव में लगाई चौपाल
विज्ञापन

सीओ पहुंचीं, समस्याएं सुनीं, भरोसा दिया

 थाना नीमगांव के एसओ डीके सिंह की पहल पर गांव मूड़ा बुजुर्ग में पहली चौपाल लगाई गई। गांव चौपाल में पहुंची मितौली सीओ निष्ठा उपाध्याय ने एसओ की सराहना की और गांव वालों की समस्याएं सुनीं। सीओं ने महिलाओं को भरोसा दिया कि पुलिस 24 घंटे उनके साथ है। लोग पुलिस से डरें नहीं बल्कि आगे आकर अपनी समस्याएं बताएं, जिससे उनका निस्तारण हो सके। सीओ और एसओ के मोबाइल नंबर पाकर ग्रामीण बेहद खुश हुए। लोगों ने कहा, अब कोई समस्या होगी तो सीधे साहब को बताएंगे। थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव ग्राम मूड़ा बुजुर्ग में ग्राम चौपाल पुलिस पब्लिक सहयोग सम्मेलन आयोजित किया और लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि गांव मूड़ाबुजुर्ग के प्राथमिक स्कूल में चौपाल लगाई गई। सीओ ने कहा कि अगर किसी के आसपास कहीं शराब बनती हो या कोई बिक्री करता हो तो इसकी जानकारी पुलिस को दें। पुलिस सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखेगी। महिलाओं की भी अपराध में भागीदारी बढ़ रही है। इसको रोकने के लिए थानों पर पर्याप्त संख्या में महिला आरक्षियों की तैनाती की गई है। नीमगांव में भी पांच महिला आरक्षियों की तैनाती है। चौपाल के दौरान सीओ ने ग्राम सुरक्षा समितियों का भी पुनर्गठन किया। इस दौरान एसआई जगपाल सिंह, राम महेश, ग्राम प्रधान बृजेश शुक्ला, इमाम अली समेत बड़ीं संख्या में लोग मौजूद रहे। उधर इस बाबत एसओ ने बताया कि इस चौपाल का उद्देश्य लोगों को जागरूक कर पुलिस और पब्लिक में विश्वास कायम करना है ताकि अपराधों को नियंत्रित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed