फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   dm0

कानून के दायरे में रहकर कहें अपनी बात

Tue, 17 Dec 2019 02:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2019 02:58 AM IST
विज्ञापन
dm0
लखीमपुर खीरी/खीरी टाउन। खीरी में प्रदर्शन की सूचना पर पुलिस और प्रशासिनक अफसर अलर्ट हो गए। डीएम-एसपी ने खीरी पहुंचकर नगर चौकी परिसर में पीस कमेटी की बैठक की। डीएम शैलैंद्र कुमार सिंह ने कहा कि भारत में हर व्यक्ति को अपनी बात कहना का अधिकार है। कानून के दायरे में रहकर अपनी बात प्रशासन से कहें। प्रदर्शन शांति पूर्वक होना चाहिए। उन्होंने कानून व्यवस्था और भाईचारा बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन

खीरी कस्बे में आज होने वाले नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी को लेकर प्रदर्शन होने की सूचना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को मिली। डीएम शैलैंद्र कुमार, एसपी पूनम कई अफसरों के साथ खीरी पहुंची। अफसरों ने पीस कमेटी की बैठक बुलाई। बैठक में काफी लोग शामिल हुए। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि हर व्यक्ति को अपनी बात कहने का अधिकार है। कानून के दायरे में रहकर वह अपनी बात पुलिस और प्रशासनिक अफसरों से कहें। अफवाहों पर ध्यान न दें। पुलिस अधीक्षक पूनम कहा कि सड़कों पर प्रदर्शन न करें। प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से करें। किसी से अभद्र व्यवहार न करें। जिससे लोगों को कोई परेशानी न हो। सोशल मीडिया को अनदेखा करें। किसी भी टिप्पणी को बिना सत्यता जाने बगैर मेसेज फारवर्ड न करें। बैठक में एसडीएम सदर, सीओ सिटी लखीमपुर, अंजुमन इस्लामिया के नायब सदर डॉ. मतलूब अहमद, पूर्व चेरमैन गुफरान अहमद, सय्यद वजीउद्दीन, हाफिज वसी ने भी अपनी बात रखी। इस मौके पर पूर्व चेयरपर्सन उस्मानिया खातून, अफजल गौरी, अतीत शर्मा, सईद मिर्जा, हनीफ अहमद, हसीक खान, साजिद आदि रहे ।
विज्ञापन

सुंदरवल। थाना फूलबेहड़ में पीस कमेटी की बैठक में प्रभारी निरीक्षक फूलबेहड़ एसएन सिंह ने बताया कि फेसबुक और व्हाट्सएप के जरिये जो लोग अफवाह फैलाएंगे। उन्हें चिह्नित कर कड़ी कार्रवाई होगी। इस मौके पर सुन्दरवल चौकी प्रभारी दिनेश कुमार यादव, प्रधान अभय नरायन यादव, छोटे अंसारी, कैलाश चन्द, कलामुद्दीन, मोहम्मद यामीन, यूनुस टेलर, अनुज यादव, केके गुप्ता, सलीम खां, आकाश सिंह , गुरुचरन समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed