फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   DM honored Anushka for getting fifth rank in CA final

Lakhimpur Kheri News: सीए फाइनल में पांचवीं रैंक लाने पर अनुष्का को डीएम ने किया सम्मानित

Fri, 11 Jul 2025 11:25 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
DM honored Anushka for getting fifth rank in CA final
लखीमपुर खीरी। गोला तहसील के कालीचरनपुर गांव की अनुष्का वर्मा ने चार्टर्ड अकाउंटेंसी (सीए) फाइनल की परीक्षा में लखनऊ मंडल स्तर पर पांचवां स्थान हासिल कर पूरे जिले को गौरवान्वित किया है। इस उपलब्धि के लिए कलक्ट्रेट में डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने अनुष्का को प्रशस्तिपत्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। डीएम ने अनुष्का के साथ मौजूद उनके दादा शिवनंदन वर्मा और माता आशा कुमारी को भी माला पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि परीक्षा पास कर अनुष्का सिर्फ सीए नहीं बनीं, बल्कि पूरे जिले के लिए एक प्रेरणा बन गईं हैं। उनकी सफलता यह साबित करती है कि ग्रामीण क्षेत्र की बेटियां भी राष्ट्रीय स्तर पर झंडे गाड़ सकती हैं।
विज्ञापन

अनुष्का ने कहा कि डीएम से सम्मान मिलना मेरे लिए सबसे बड़ी प्रेरणा है। बोलीं, मेरी सफलता का श्रेय परिवार को जाता है, जिन्होंने हर कदम पर आगे बढ़ने का हौसला दिया। अनुष्का के दादा शिवनंदन वर्मा ने भावुक होते हुए कहा कि बेटी की मेहनत रंग लाई। आज गांव से शहर तक और पूरे जिले में नाम हुआ है। इस दौरान एडीएम न्यायिक अनिल कुमार रस्तोगी, पीडी डीआरडीए एसएन चौरसिया, एसडीएम अर्चना ओझा, एसओसी संजय आनंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed