{"_id":"6af207bb753191d921060b15","slug":"diwali-lights-up-the-markets-for-business-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-189409-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: दीपावली ने बाजारों को दी कारोबार की रोशनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: दीपावली ने बाजारों को दी कारोबार की रोशनी
Mon, 09 Nov 2026 11:19 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 09 Nov 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
कपड़े की खरीदारी करती युवतियां। संवाद
लखीमपुर खीरी। दीपावली की रोशनी ने बाजारों में कारोबार की चमक भी बढ़ा दी। पिछले पांच दिनों में जिले के बाजारों में करीब 475 करोड़ रुपये का कारोबार होने का अनुमान है।
ऑटोमोबाइल शोरूम में वाहनों की बुकिंग और डिलीवरी का उत्साह रहा तो सराफा बाजार में सोने-चांदी के आभूषणों और सिक्कों की खूब खरीदारी हुई। इलेक्ट्रॉनिक्स, कपड़ा और मिठाई की दुकानों पर भी ग्राहक उमड़े। पटाखा बाजार में दो दिन में करीब 20 करोड़ रुपये की बिक्री हुई तो पूजा और सजावट के लिए फूलों की मांग भी खूब रही।
करीब 130 करोड़ रुपये के कारोबार के साथ ऑटोमोबाइल सेक्टर सबसे आगे रहा। बाजार में करीब 400 चार पहिया और 4500 दोपहिया वाहन बिके। दोपहिया वाहनों की औसत कीमत एक लाख रुपये मानें तो इनसे करीब 45 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ।
विज्ञापन
चार पहिया वाहनों और ई-बाइक की बिक्री भी इसमें शामिल रही। कारोबारियों दीपक अग्रवाल, मुन्ना, प्रवीन पांडेय, देवेश मिश्रा और अनुराग सहगल के मुताबिक पूरे ऑटोमोबाइल सेक्टर का कारोबार करीब 130 करोड़ रुपये रहा।
सराफा बाजार में करीब 115 से 120 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। लोगों ने आभूषणों के साथ सोने-चांदी के सिक्के भी खरीदे। इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन और अन्य घरेलू उपकरणों की बिक्री से 35 से 40 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। कारोबारियों युवराज शेखर और युवराज तिवारी ने बताया कि त्योहार पर इलेक्ट्रॉनिक सामान की खूब बिक्री हुई।
कपड़ा बाजार में महिलाओं ने लहंगे, साड़ी और सूट खरीदे। पुरुषों और बच्चों के कपड़ों की भी बिक्री हुई। दुकानदार प्रज्वल शेखर और अर्पित के मुताबिक जिले में करीब 12 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। मिठाई का कारोबार करीब आठ करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है। गणेश-लक्ष्मी की मिट्टी, पीतल और अन्य धातुओं से बनी मूर्तियों का करीब पांच करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। दुकानदार नितिन शर्मा, जितेंद्र और गौरव ने बताया कि दीपावली पर इनकी खूब बिक्री हुई।
फूलों के बाजार में भी दीपावली की रौनक दिखी। खीरी रोड, संकटा देवी मंदिर के पास, मेन रोड, गुरु गोविंद सिंह चौक, सौजन्या चौक और मिश्राना समेत कई स्थानों पर दुकानें सजीं। गेंदे, कमल, गुलाब और अन्य फूलों की खरीदारी हुई। गेंदे की माला और तोरण की विशेष मांग रही। लक्ष्मी पूजन के लिए कमल के फूल भी खरीदे गए। आम के पत्तों और गेंदे के फूलों से बनी बंदनवार भी खूब बिकीं। दुकानदार राजू, रमेश और अमित प्रजापति के मुताबिक जिले में फूलों का कारोबार करीब तीन करोड़ रुपये रहा।
पटाखा बाजार में सबसे ज्यादा रौनक रही। दीपावली से पहले लगातार दो दिनों तक दुकानों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ी। बच्चों से लेकर बड़ों तक ने पटाखे, फुलझड़ियां, अनार और रॉकेट खरीदे। दुकानदार राजू, सोनी, कार्तिक अरोड़ा और शशांक वैश्य के मुताबिक जिले में दो दिनों में करीब 20 करोड़ रुपये के पटाखे बिके।
जूते-चप्पलों की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ रही। दुकानदार शकील, रोहित और प्रशांत कुमार के मुताबिक फुटवेयर का कारोबार करीब 50 लाख रुपये रहा। इसके अलावा बर्तन, सजावटी सामान, बिजली की झालरों, गिफ्ट आइटम और अन्य वस्तुओं की भी खूब बिक्री हुई। इनका कारोबार करीब 134 करोड़ रुपये रहा।
-- -- -- -- -- --
इन सेक्टरों में हुआ कारोबार
कारोबार
अनुमानित राशि
ऑटोमोबाइल
130 करोड़
सराफा बाजार
120 करोड़
इलेक्ट्रॉनिक्स
40 करोड़
पटाखा बाजार
20 करोड़
कपड़ा बाजार
12 करोड़
मिठाई
8 करोड़
गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां
5 करोड़
फूलों का कारोबार
3 करोड़
जूते-चप्पल
50 लाख
अन्य कारोबार
134 करोड़
नोट : ये आंकड़ा व्यापारियों से बातचीत पर आधारित है।