फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   District power schedule changed

जिले का बिजली शेड्यूल बदला

Thu, 18 Jun 2015 05:34 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Thu, 18 Jun 2015 05:34 PM IST
विज्ञापन
District power schedule changed
पवित्र रमजान माह में बेहतर बिजली सप्लाई मुहैया कराने के उद्देश्य से लखनऊ स्थित सिस्टम कंट्रोल ने जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के बिजली शेड्यूल में बदलाव किया है।
विज्ञापन

विद्युत वितरण खंड प्रथम के अधिशाषी अभियंता राकेश सिंह के मुताबिक जिला मुख्यालय लखीमपुर में शाम छह बजे से लेकर सुबह पांच बजे तक बिजली कटौती नहीं की जाएगी। वहीं दिन में 11 बजे से लेकर शाम चार बजे तक लोगों को सिर्फ चार घंटे ही बिजली सप्लाई मिल सकेगी। बिजली शेड्यूल में यह बदलाव एक महीने बाद किया गया है। पिछले महीने डीएम किंजल सिंह के प्रस्ताव पर सिस्टम कंट्रोल ने कटौती के शेड्यूल में फेरबदल किया था। इस महीने पवित्र रमजान माह को लेकर बदलाव किया गया है। ईई ने बताया कि शहर में 15 घंटे बिजली सप्लाई देनी है। इसको ध्यान में रखकर सिस्टम कंट्रोल से नया रोस्टर जारी किया गया है। सिस्टम कंट्रोल ने इस रोस्टर को लागू भी कर दिया है। जिससे लोगों को नए समय पर बिजली सप्लाई मिलेगी।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में 10 घंटे सप्लाई का शेड्यूल
सिस्टम कंट्रोल ने ग्रामीण क्षेत्र की बिजली सप्लाई में कोई कटौती नहीं की है, बल्कि समय बदल दिया है। ईई ने बताया कि गांवों में सुबह चार बजे से लेकर 11 बजे तक और दिन में तीन बजे से लेकर शाम छह बजे तक बिजली सप्लाई होगी। इसके अलावा अतिरिक्त समय में कटौती का शेड्यूल लागू रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नया रोस्टर बना परेशानी का सबब
मैलानी। बिजली का नया रोस्टर परेशानी का सबब बन गया है। पूरी रात बिजली ठप रहती है, जिससे रात में लोगों की नींद हराम हो गई है।
मौजूदा समय में सुबह छह बजे से लेकर शाम चार बजे तक बिजली आपूर्ति हो रही है और पूरी रात बिजली ठप रहती है। जबकि इससे पहले रात डेढ़ या ढाई बजे आने के बाद बिजली सुबह नौ बजे तक रहती थी। शाम को चार से नौ बजे तक बिजली रहती थी। इससे लोगों को दिन और रात दोनों पालियों में बिजली मिला करती थी। इससे काफी राहत थी और रात की नींद भी पूरी हो जाती थी। अब रात भर बिजली ठप रहने से भीषण गर्मी में लोगों की नींद हराम हो गई है। उधर भाजपा नगर अध्यक्ष आनंद कुमार मौर्य ने एक्सईएन को संबोधित एक ज्ञापन एसओ को देकर यहां गोला की भांति दिन-रात दो शिफ्टों में 11 से पांच बजे तक बिजली दिए जाने की मांग की है। ऐसा न होने पर उन्होंने आंदोलन की चेतावनी भी दी है।
बिजली रोस्टर बदलने से रोजेदारों में रोष
सिकंद्राबाद। रमजान के मद्देनजर भले ही बिजली रोस्टर बदला गया है, लेकिन सप्लाई का समय 10 घंटे से ज्यादा न बढ़ने के कारण रोजेदारों में रोष व्याप्त है। उनके मुताबिक रोस्टर बदलकर केवल दिखावा किया गया है। बदले गए रोस्टर में भी सिर्फ 10 घंटे ही सप्लाई दी जा रही है और जो समय निर्धारत किया गया है, उसमें शाम के समय के लिए निर्धारित शेड्यूल में बदलाव जरूरी है। इस बाबत जेई अमित भारद्वाज ने बताया कि पवित्र रमजान माह में सुबह चार बजे से 11 बजे तक और फिर तीन बजे से शाम छह बजे तक बिजली सप्लाई मिलेगी।

रमजान में कटौती बंद करने की मांग
मझगईं। पवित्र रमजान माह में बिजली कटौती बंद करने की मांग बसपा कार्यकर्ता रहीस खां, पूर्व प्रधान लियाकत खां, रहीम बख्स उसमानी, मंसूर अली, असगर अली, याकूब खां, दीन मुहम्मद, बरकत अली, वसीम आदि ने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed