फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   District plagued registered ultrasound centers

जिले में अपंजीकृत अल्ट्रासाउंड सेंटरों की भरमार

Fri, 16 Sep 2016 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी। Updated Fri, 16 Sep 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
District plagued registered ultrasound centers
ultrasound
जिला अस्पताल के निकट भी चल रहे ऐसे सेंटर
विज्ञापन

जिले में गली-गली अल्ट्रासाउंड सेंटर चल रहे हैं, जिसमें से अधिकतर का न तो सीएमओ कार्यालय में पंजीकरण है और न ही इनके यहां रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती ही है, जिससे यहां से दी जाने वाली रिपोर्ट कितनी सही है इस पर सवाल उठना लाजमी हैं। सीएमओ कार्यालय में पंजीकृत अल्ट्रासाउंड सेंटरों की संख्या सिर्फ 54 है।
जिले में दिन प्रतिदिन पान की दुकानों की तरह अल्ट्रासाउंड सेंटर खुलते जा रहे हैं, जिससे इनका आंकड़ा सौ के पार पहुंच गया है, इनमें सर्वाधिक अल्ट्रासाउंड सेंटर जिला मुख्यालय पर हैं। जिला अस्पताल के आसपास ही कई अल्ट्रासाउंड सेंटर हैं, इनमें से अधिकतर अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर रेडियालॉजिस्ट भी तैनात नहीं हैं, जिससे यहां पर अप्रशिक्षित लोग ही अल्ट्रासाउंड करके मरीजों के जीवन के साथ खिलवाड़ करने में लगे हैं  लेकिन सेहत महकमे के जिम्मेदार अधिकारी इस ओर से उदासीन बने हुए हैं। 
विज्ञापन


ये हैं मानक 
सेहत महकमे के लोगों का कहना है कि अल्ट्रासाउंड सेंटर खोलने के लिए रेडियालॉजिस्ट का होना जरूरी है। रेडियोलॉजिस्ट यदि नहीं है तो एमबीबीएस डॉक्टर भी अल्ट्रासाउंड सेंटर खोल सकता है, बशर्ते उसके पास रेडियोलॉजिस्ट का डिप्लोमा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के लिए गठित है समिति
सीएमओ ने बताया कि अल्ट्रासाउंड सेंटर की जांच के लिए डीएम की अध्यक्षता में एक समिति होती है, जो शिकायत मिलने पर सेंटर की जांच करती है। उन्होंने बताया कि डीएम के निर्देश पर डॉक्टर और सिटी मजिस्ट्रेट अल्ट्रासाउंड सेंटर की जांच करते हैं।


करीब दो साल से नहीं हुई है जांच
सीएमओ ने बताया कि अभी हाल ही में स्थानांतरित होकर लखीमपुर आया हूूं। आखिरी बार अल्ट्रासाउंड सेंटरों की जांच कब हुई है, इसकी मुझे जानकारी नहीं है। हालांकि सीएमओ ऑफिस में बैठे एसीएमओ प्रशासन डॉ.बीवी राम ने बताया कि करीब दो साल पहले अल्ट्रासाउंड सेंटरों की जांच हुई थी। 

पंजीकृत अल्ट्रासाउंड सेंटरों की संख्या
लखीमपुर में 28, गोला में छह, पलिया में नौ, मोहम्मदी में पांच, मैलानी में दो, संपूर्णानगर में दो और भीरा में एक  

जिले में अपंजीकृत अल्ट्रासाउंड सेंटर चलने की जानकारी मिली है। जल्द ही अभियान चलाकर जांच कराई जाएगी और अपंजीकृत सेंटर संचालकों पर कार्रवाई होगी।
-डॉ.जावेद अहमद, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed