फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   District Hospital Nobody provided attenuated

जिला अस्पताल में भर्ती कराई गई लावारिस तनु

Sat, 05 Dec 2015 07:20 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Sat, 05 Dec 2015 07:20 PM IST
विज्ञापन
District Hospital Nobody provided attenuated
लावारिस बच्ची तनु को चाइल्ड लाइन संस्था और बालिका ग़ह के कार्यकर्ताओं की मदद से बाल गृह में भर्ती कराया गया है लेकिन यहां भी इसकी देखभाल करने वाला कोई नहीं है। डॉक्टरों ने तनु को लखनऊ ले जाने की सलाह दी है लेकिन अब तक कोई मददगार आगे नहीं आया है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में लावारिस बालिका तनु की देखभाल कर रही बाल गृह की राधा मिश्रा ने बताया कि बच्ची की आयु 12 वर्ष है। तनु ने उन्हें बताया कि उसकी सौतेली मां ने उसे बेच दिया था। कुछ लोग उसे दिल्ली से खरीद कर लाए थे बाद में उसे लावारिस छोड़ दिया। भटकते-भटकते तनु मितौली क्षेत्र के एक सिख परिवार के झाले पर पहुंच गई। सिख परिवार के लोगों ने चाइल्ड लाइन के कार्यकर्ताओं को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन

चाइल्ड लाइन के कार्यकर्ताओं ने तनु को बालिका गृह में भर्ती करा दिया। बालिका गृह की राधा मिश्रा ने बताया कि उन्होंने तनु को चार दिन पूर्व जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। उनके सामने भी दिक्कत है उनके पास तनु की देखभाल करने के लिए कोई नहीं है। राधा मिश्रा ने बताया कि जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने तनु को लखनऊ ले जाने की सलाह दी है लेकिन इसके लिए रुपयों की भी दिक्कत है और उनके पास कोई ले जाने वाला भी नहीं है। उन्होंने कहा कि समाज के लोग मदद के लिए आ जाएं तो तनु का इलाज हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed