फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   District Hospital: Fans missing, AC not working

जिला अस्पताल : पंखे नदारद, एसी खराब

Thu, 08 May 2025 11:52 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 08 May 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
District Hospital: Fans missing, AC not working
ओपीडी में एसी न चलने से गर्मी में परेशान होती भीड़। संवाद - फोटो : इंडियन रेडक्रास सोसाइटी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मौजूद शिक्षक व बच्चे।
लखीमपुर/ओयल। मोतीपुर जिला अस्पताल की इमारत में लगा सेंट्रल एसी काफी समय से खराब है। अस्पताल की पैथोलॉजी, द्वितीय तल सहित करीब 15-20 जरूरी जगहों पर एसी खराब हैं। इससे भीषण गर्मी में वार्ड में भर्ती मरीजों से लेकर तीमारदारों व स्वास्थ्य कर्मियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


मई माह के आते ही पारा लगातार बढ़ रहा है। गर्मी बढ़ने के बाद से जिला अस्पताल में मरीजों व तीमारदारों की हालत खराब है। जिला अस्पताल में लगाया गया सेंट्रल एसी काफी समय से खराब है। जिला अस्पताल के प्रथम तल पर महिला सर्जिकल वार्ड में पिछले तीन दिनों से ऐसी बंद है। चूंकि इस वार्ड में पंखे भी नहीं लगे हैं और न ही वेंटिलेशन के लिए एक्जास्ट लगवाए गए हैं।
विज्ञापन

एसी बंद होने के कारण उमस भरी गर्मी से निजात पाने के लिए वार्ड में मरीज से लेकर तीमारदार हाथ वाला पंखा चलाने को विवश हैं। वहीं पुरुष सर्जिकल वार्ड में भी एसी नहीं चल रहा। यहां चारों तरफ से बंद कमरों में पंखे लगाए गए हैं, लेकिन वह भी गर्म हवा फेंक रहे हैं। वहीं वृद्ध जन के वार्ड में अलग से एसी लगा है, लेकिन इस मौसम में उसे चलाया ही नहीं गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यही हाल चिल्ड्रन वार्ड का है। यहां भी ऐसी अलग से लगवाया गया है, लेकिन शुरू नहीं है। बताया जाता है कि अस्पताल में करीब 18-19 जगहें हैं, जहां पर एसी काम नहीं कर रहा है।
-----------------------
तीसरी मंजिल पर सबसे अधिक गर्मी, वहां भी नहीं चल रही ऐसी
जिला अस्पताल की इमारत तीन मंजिल की है। सबसे ऊपर होने के कारण तीसरी मंजिल सबसे अधिक गर्मी हो रही है, लेकिन सिर्फ बर्न वार्ड में ही एसी लगा है। उसम भरी गर्मी होने के कारण बाकी अन्य वार्ड में कुछ ही देर में मरीज व तीमारदारों की हालत खराब हो रही है।
-----------------------
वातानुकूलित बनवाया गया था एमसीएच भवन
एमसीएच भवन को बनवाते समय इसे पूरा वातानुकूलित बनवाया गया था। इसलिए कई वार्ड में पंखे नहीं लगाए गए। इमरजेंसी, ओपीडी हाल, ओटी में लगा सेंट्रल एसी चल नहीं रहा है। चूंकि यहां पर लोगों की ज्यादा मौजूदगी होती है। इसलिए गर्मी बनी रहती। भीषण गर्मी में पंखों की कमी व एसी न चलने से मरीज व तीमारदार हलकान हैं।

-----------------------
पैथोलॉजी में तापमान बढ़ने से बंद हो चुकी हैं मशीनें
पैथोलॉजी में सेंट्रल एसी काफी समय से खराब है। कहने को तो यहां पर अलग से एसी लगा है, लेकिन वह नाकाफी हैं। पिछले वर्ष भी एसी न चलने से तापमान बढ़ गया था। इससे पैथोलॉजी की मशीनों ने काम करना बंद कर दिया था। यहां जांच के लिए आने वाले लोगों को भी काफी दिक्कतें हो रही हैं।
-----------------------
सेंट्रल एसी के खराब होने की जानकारी है। जिन जगहों पर एसी काम नहीं कर रहा है। उसे सही कराया जा रहा है।
डॉ. वाणी गुप्ता, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed