फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Disputes were resolved after 130 Chak roads were repaired, labourers also got employment

Lakhimpur Kheri News: 130 चकरोड दुरुस्त होने से निपटे विवाद, मजदूरों को रोजगार भी मिला

Sat, 05 Jul 2025 11:31 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Disputes were resolved after 130 Chak roads were repaired, labourers also got employment
गांव में बनाया गया चकमार्ग। स्रोत : विभाग
लखीमपुर खीरी। गांवों में अधिकांश विवाद चकमार्गों को लेकर होते हैं। ऐसी स्थिति में ग्रामीण संपर्क व्यवस्था को सुगम और विवाद मुक्त बनाने की दिशा में काम शुरू किया गया है।
विज्ञापन

चकमार्ग को लेकर सबसे अधिक शिकायत वाले 75 ग्राम पंचायतों में 130 चकरोड दुरुस्त कराए गए हैं। चकमार्ग बनने से विवाद का निपटारा हुआ। साथ ही ग्रामीणों को एक सुगम मार्ग मिलने के साथ ही मनरेगा मजदूरों को रोजगार मिला।
विज्ञापन

डीसी मनरेगा सुशांत सिंह ने बताया कि वैसे तो चकमार्ग प्रत्येक गांव में दुरुस्त कराए जाने है। पहले चरण में प्रत्येक ब्लाॅक के पांच-पांच ब्लाकों को लिया गया था, जहां सबसे ज्यादा शिकायतें चकमार्ग से संबंधित थीं। जिले के 15 ब्लाॅक के 75 ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत में राजस्व व पुलिस की मदद से मनरेगा से 130 चकरोड़ दुरुस्त कराए गए हैं। 130 चकमार्ग करीब 60 किलो मीटर लंबाई में दुरुस्त कराए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे करीब 56292 मानव दिवस रोजगार मिला। चकमार्ग बनने से करीब 10 हजार से अधिक लोगों इसका सीधे लाभ मिलेगा। डीसी मनरेगा सुशांत सिंह ने बताया कि धीरे-धीरे सभी गांवों में चकमार्ग दुरुस्त किए जाने हैं। सर्वाधिक शिकायत वाले गांवों की प्राथमिकता रहेगी।

-----------------
राजस्व और पुलिस की ली जा रही मदद
जिले के काफी चकमार्गों पर अवैध कब्जे है। इसको लेकर आए दिन विवाद होते है। साथ ही कई चकमार्ग संकरे हो चुके हैं। एसडीएम, खंड विकास अधिकारी, संबंधित गांव के सचिव के समन्वय से चकमार्गों को चिह्नित कर उनको दुरुस्त कराया जा रहा है। अगर कहीं जरूरत पड़ती है तो लेखपाल से पैमाइश कराई जाती है। कहीं कहीं पुलिस की मदद भी ली जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed