फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Dispute over removal of bike, scuffle with MLA's son

Lakhimpur Kheri News: बाइक हटाने को लेकर विवाद, विधायक के पुत्र से हाथापाई

Thu, 07 Nov 2024 11:26 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
Dispute over removal of bike, scuffle with MLA's son
लखीमपुर खीरी। महिला अस्पताल के गेट पर धौरहरा विधायक विनोद शंकर अवस्थी के पुत्र के साथ बाइक हटाने को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान एक युवक ने अपनी पत्नी और अन्य महिला के साथ मिलकर विधायक पुत्र से हाथापाई शुरू कर दी। घटना में विधायक पुत्र को चोटें आईं। इसके बाद आक्रोशित समर्थकों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की, पर बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह धौरहरा विधायक विनोद शंकर अवस्थी के बड़े पुत्र विमल अवस्थी किसी परिचित की जांच कराने के लिए महिला अस्पताल गए थे। अस्पताल गेट पर एक युवक ने गलत तरीके से बाइक खड़ी कर रखी थी। इस पर विधायक के पुत्र ने बाइक को किनारे खड़ी करने की बात कही। इस पर युवक आक्रोशित हो गया और दोनों के बीच कहासुनी होने लगी।
विज्ञापन

विमल ने बताया कि बाइक हटाने की बात से झल्लाए युवक, उसकी पत्नी सहित एक अन्य महिला ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट होते देख आसपास के लोग एकत्र होने लगे। घटना के दौरान विधायक पुत्र के कान पर व अन्य जगहों पर चोटें भी आईं। हाथापाई होने की जानकारी मिलते ही विधायक के समर्थकों में आक्रोश पनपने लगा। घटनास्थल से लेकर चौकी पर भारी भीड़ एकत्र होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

समर्थक आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। सूचना पर पुलिस पहुंची और आरोपी को अपने साथ लेकर कोतवाली लाई। इधर कोतवाली पहुंचे समर्थकों और आरोपी पक्ष के लोगों के बीच करीब आधे घंटे तक वार्ता होती रही। इसके बाद मामला दोनों पक्षों की सहमति पर शांत हो गया।
---------------------------------
दाेनों पक्षों के बीच वार्ता हुई थी। सहमति बनने पर समझौता करा दिया गया है। आरोपी पक्ष के माफी मांगने के बाद ही मामला शांत हो सका।
अंबर सिंह, कोतवाली प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed