फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Dinkar won the 100m race and Anil won the 1500m race

Lakhimpur Kheri News: सौ मीटर दौड़ में दिनकर और 15 सौ मीटर में अनिल ने मारी बाजी

Wed, 25 Dec 2024 06:15 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2024 06:15 PM IST
विज्ञापन
Dinkar won the 100m race and Anil won the 1500m race
महंगापुर के श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल में कबड्डी में प्रतिभाग करते स्कूली बच्चे। संवाद
पलियाकलां/महंगापुर। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से खंड स्तरीय बालक एवं बालिकाओं की सब जूनियर व सीनियर वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिताओं का महंगापुर के श्रीगुरु तेग बहादुर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शुभारंभ हुआ। पहले दिन कबड्डी व दौड़ प्रतियोगिताएं हुईं। प्रतियोगिता का समापन बुधवार को होगा। इसके बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन


पहले दिन सीनियर वर्ग की सौ मीटर दौड़ हुई। इसमें दिनकर ने प्रथम, अर्पित सिंह ने द्वितीय व शिव भोले ने तृतीय स्थान पाया। 15 सौ मीटर सीनियर वर्ग की बालक दौड़ में अनिल कुमार ने प्रथम, चौहान ने द्वितीय व रामकरण ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

बालिकाओं की सब जूनियर वर्ग की सौ मीटर दौड़ में नवप्रीत प्रथम, सीरत कौर द्वितीय व जश्नप्रीत तृतीय स्थान पर रहीं। कबड्डी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया, जिसके परिणाम बुधवार 25 दिसंबर को कार्यक्रम के समापन पर घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिवसीय प्रतियोगिताओं का शुभारंभ स्कूल की प्रधानाचार्य दीपा चौहान ने फीता काटकर किया। मुख्य अतिथि ब्लाॅक प्रमुख वीरेंद्र शुक्ला व विधायक प्रतिनिधि रिंटू शर्मा ने दौड़ में विजेता रहे प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए। खेलों में निर्णायक की भूमिका सुनील राज, जीत सिंह, गुरप्रिय सिंह, सतीश श्रीवास्तव, सुनील कुमार व रोमी सिंह ने निभाई। कार्यक्रम में धर्मेंद्र कुमार, कुलवंत सिंह, उदयवीर सिंह आदि का विशेष सहयोग रहा।


स्वास्थ्य विभाग के शिविर में दी गईं जानकारियां

खेलों के दौरान स्वास्थ्य विभाग की तरफ से भी कैंप लगाया गया था। इसमें कई बीमारियों के बारे में मौजूद चिकित्सकों व स्टाफ ने जानकारियां दीं। साथ ही आयरन व कैल्श्यिम के साथ ही अन्य दवाओं का जरूरत के मुताबिक वितरण किया। कैंप में डाॅ. दीपिका, प्रज्ञा मिश्रा व अभिषेक शुक्ला आदि मौजूद रहे।

महंगापुर के श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल में कबड्डी में प्रतिभाग करते स्कूली बच्चे। संवाद

महंगापुर के श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल में कबड्डी में प्रतिभाग करते स्कूली बच्चे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed