फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Did not get honorarium, how will they celebrate Holi, employees will protest today

Lakhimpur Kheri News: नहीं मिला मानदेय, कैसे मनाएंगे होली, आज धरना प्रदर्शन करेंगे कर्मचारी

Tue, 11 Mar 2025 11:23 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 11 Mar 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Did not get honorarium, how will they celebrate Holi, employees will protest today
गजराम सिंह राठौड़
लखीमपुर खीरी। लाख प्रयास और लगातार मांग के बाद भी मनरेगा के संविदा और कृषि विभाग के आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को मानदेय नहीं मिला और न ही होली से पहले मिलने की उम्मीद है। ऐेसे में इन कर्मचारियों की होली फीकी होने वाली है। त्योहार पर मानदेय न मिलने से गुस्साएं कृषि विभाग के आउटसोर्सिंग कर्मचारी आज विलोबी मैदान में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करेंगे। इस संबंध में कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भी भेजा है।
विज्ञापन

कृषि विभाग में आउटसोर्सिंंग पर ब्लॉक तकनीकी प्रबंधक, सहायक तकनीकी प्रबंधक और कम्प्यूटर आपॅरेटर सहित 60 से अधिक कर्मचारी हैं, जिनको चार माह से मानदेय नहीं मिला और आठ माह से मोबाइल, पेट्रोल सहित अन्य खर्चे नहीं मिले। कर्मचारियों ने कहा कि बिना मानदेय वह लगातार सेवाएं दे रहे हैं। अब होली पर भी उनको मानदेय नहीं मिल पाएगा। वह कैसे होली मनाएंगे। क्या होली मनाने का उनको अधिकार नहीं है। कहा कि कंपनी की ओर से उनका लगातार शोषण हो रहा है। कर्मचारियों ने मांग की है कि उनको बकाया भुगतान देने के साथ ही 10 प्रतिशत मानदेय बढ़ाया जाए। साथ ही आउटसोर्सिंग को खत्म कर संविदा पर तैनाती दी जाए।
विज्ञापन


मनरेगा कर्मचारी और मजदूरों की भी फीकी होगी होली
उपायुक्त श्रम रोजगार विभाग में एपीओ, कंप्यूटर आपॅरेटर, एकाउंट असिस्टेंट, टेक्निकल असिस्टेंट, रोजगार सेवक सहित 883 कर्मचारी जनपद में तैनात हैं, जिनको चार माह से वेतन नहीं मिला है। वेतन कब मिलेगा, यह भी पता नहीं। बिना मानदेय इन कर्मचारियों की होली फीकी होने वाली है। इसके अलावा जनपद में 60 हजार से अधिक मनरेगा मजदूर हैं, जिनको भी नवंबर के बाद से मजदूरी नहीं मिली है। कर्मचारियों ने कहा कि चार माह से मानदेय फंसा होने से वह लोग कर्ज में हो गए हैं। बच्चों की फीस जमा नहीं कर पा रहे हैं। काफी परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



पांच माह से मानदेय और आठ माह का अतिरिक्त भुगतान नहीं मिला है। ऐसे में वह लोग आज विलोबी मैदान में पूर्वाह्न 11 बजे से धरना प्रदर्शन करेंगे। तीन मांगें हैं- मानदेय सहित अन्य भुगतान दिया जाए। 10 प्रतिशत वेतन वृद्धि की जाए और आउटसोर्सिंग से संविदा में तैनात दी जाए। -गजराम सिंह राठौड़, अध्यक्ष, आत्माकार्मिक वेलफेयर एसोसिएशन


होली करीब है, लेकिन अब तक मनरेगा के किसी भी कर्मचारी को मानदेय नहीं मिला है। बजट न होने से मानदेय मिलने की उम्मीद भी नहीं है। बिना मानदेय कैसे होली मनाएंगे। चार माह से मानदेय नहीं मिला है। उधार लेकर जैसे-तैसे काम चला रहे हैं। बच्चों की फीस देेने में दिक्कतें आ रही है। -ज्ञान प्रकाश, एपीओ (अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी) मनरेगा


केंद्र सरकार से बजट न मिलने से मनरेगा कर्मचारियों के मानदेय और मजदूरों की मजदूरी पर संकट है। बजट को लेकर पत्राचार किया गया है, आते ही भुगतान कर दिया जाएगा। वहीं कृषि विभाग के कर्मचारियों के भुगतान के संबंध में संबंधित अफसरों से बात की जाएगी। - अभिषेक कुमार, सीडीओ


वेतन न मिलने से नाराज स्वास्थ्य कर्मियों ने किया प्रदर्शन



ओयल। शुक्रवार को होली है, लेकिन जिला अस्पताल में कर्मचारियों को अभी तक वेतन नहीं मिला है। इसके चलते स्वास्थ्य कर्मियों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की सूचना मिलने पर जिला अस्पताल पहुंची मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. वाणी गुप्ता ने उन्हें समझाया।




बुधवार शाम तक वेतन कर्मचारियों के खातों में पहुंचने के आश्वासन पर स्वास्थ्य कर्मी माने। इस दौरान अस्पताल में करीब आधे घंटे कुछ काम बाधित रहा। इससे मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. वाणी गुप्ता ने कर्मचारियों को किसी प्रकार की समस्या होने से इन्कार किया। संवाद

गजराम सिंह राठौड़

गजराम सिंह राठौड़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed